15 फरवरी 📜 अंतर्राष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस
श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क:

दुनिया में कैंसर तेजी से फैल रहा है। तमाम रिसर्च बताते हैं कि कैंसर अब नवजात से लेकर 18 साल तक के बच्चों को अपनी चपेट में ले रहा है। कई बार कैंसर के लक्षण (Symptoms Of Cancer In Children) नजर नहीं आते। जब पता चलता है, तब तक काफी देर हो जाती है। बच्चों में चार प्रकार का कैंसर फैल रहा है- एक्यूट ल्यूकेमिया, ब्रेन ट्यूमर, न्यूरोब्लास्टोमा और लिम्फोमा।
बच्चों में कैंसर को लेकर जागरुकता लाने हर साल 15 फरवरी को ‘अंतरराष्ट्रीय बाल कैंसर जागरुकता दिवस’ मनाया जाता है।
दुनिया में हर साल 4 लाख से अधिक बच्चों को कैंसर होता है। एक सर्वे के हिसाब से दुनिया में हर साल 3 लाख बच्चों की मौत हो जाती है। इनमें से 2 लाख बिना इलाज के दम तोड़ देते हैं।
1933 में अंतर्राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ ने स्विट्जरलैंड में जिनेवा में पहली बार विश्व कैंसर दिवस मनाया। यह दिवस कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने, लोगों को शिक्षित करने, इस रोग के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए दुनिया भर में सरकारों और व्यक्तियों को समझाने तथा हर साल लाखों लोगों को मरने से बचाने के लिए मनाया जाता है।
यह भी पढ़े
विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य निर्माण प्रकिया में मोबाइल सबसे बड़ा बाधक
मुजफ्फरपुर का मोस्ट वांटेड अपराधी झामू गिरफ्तार
