Headlines

आरा में सीओ के ड्राइवर ने राजस्व कर्मी के बेटे पर तान दी पिस्टल, एसपी ने बैठाई उच्चस्तरीय जांच टीम

आरा में सीओ के ड्राइवर ने राजस्व कर्मी के बेटे पर तान दी पिस्टल, एसपी ने बैठाई उच्चस्तरीय जांच टीम

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

आरा जिला के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराने अंचल कार्यालय के समीप सोमवार को गाड़ी पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। नोकझोंक के दौरान सीओ के निजी चालक द्वारा कथित रूप से देसी पिस्टल तानने का मामला सामने आया है।

बाद में पुलिस ने छापेमारी कर एक दुकान में छिपाई गई पिस्टल बरामद कर ली।इधर, भोजपुर एसपी राज ने बताया कि इस मामले में राजस्वकर्मी की पत्नी संगीता के बयान पर सीओ और निजी चालक के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है। निजी चालक अविनाश को गिरफ्तार गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

राजस्वकर्मी के पुत्र सिद्धार्थ से विवाद हुआ था।इधर, एसपी राज ने बताया कि डीसीएलआर और सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित की गई है, जो पूरे मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, बड़हरा सीओ अंशु प्रसुन्न सोमवार को अपने निजी चालक के साथ गाड़ी लेकर आरा प्रखंड कार्यालय स्थित आवास की ओर पहुंचे थे। इसी दौरान पार्किंग को लेकर एक राजस्व कर्मी व उनके पुत्र से उनका विवाद हो गया सीओ के निजी चालक ने पिस्टल तान दी नोकझोंक के क्रम में आरोप है कि सीओ के निजी चालक अविनाश उर्फ शुभम ने पिस्टल तान दी। राजस्वकर्मी विष्णु के पुत्र की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

 

इस दौरान अवैध पिस्टल को पास की एक दुकान में छिपा दिया गया था। पुलिस ने दुकान से पिस्टल बरामद कर लिया और सीओ तथा उनके निजी चालक, दुकानदार को थाने ले आई। बाद में मामला एसपी और डीएम तक पहुंच गया। इसके बाद डीसीएलआर और सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच नवादा थाना को सौंप दी गई।

 

सदर एसडीपीओ राज कुमार साह ने बताया कि इस मामले में सीओ ,उनके चालक के अलावा दुकानदार एवं राजस्व कर्मी के परिवार से पूछताछ चल रही है। निजी चालक की भूमिका अभी तक संदिग्ध लग रही है। राजस्व कर्मी के पुत्र की शिकायत पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस जांचोपरांत आगे की कार्रवाई करेगी। रात साढ़े नौ बजे तक जांच अधिकारी नवादा थाना कैंप कर रहे थे

यह भी पढ़ें

असम में विपक्ष में बैठेंगे केवल मुस्लिम विधायक,कैसे?

‘मेरे इस्तीफे का सवाल ही नहीं, हम हारे नहीं हराया गया है’-ममता बनर्जी

पत्रकारिता का ‘ऑस्कर’:दो भारतीय पत्रकारों ने जीता पुलित्जर

बंगाल में भाजपा ने कैसे 53 सीटों पर लगाई सेंध?

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!