किशनगंज पुलिस ने टॉप 10 बदमाश को किया गिरफ्तार:युवक 2026 लूट मामले में था फरार, पुलिस ने 2 आरोपी को पहली ही पकड़ा
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

किशनगंज की सुखानी पुलिस ने एक फरार बदमाश को गिरफ्तार किया है। वो ‘टॉप 10’ अपराधियों की सूची में शामिल था। आरोपी की पहचान पाठामारी थाना क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय मसिरुद्दीन उर्फ मसीर के रूप में हुई है। यह गिरफ्तारी न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर की गई है। थानाध्यक्ष मन्नू कुमारी ने बताया कि यह मामला 5 फरवरी 2026 को सुखानी थाना क्षेत्र के झांटीबाड़ी गांव के पास हुई लूट की घटना से जुड़ा है।
रानीगंज थाना क्षेत्र के बेतौना निवासी रविंद्र कुमार ठाकुर ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सड़क पर रस्सी लगाकर बाइक रोकी रविंद्र कुमार ठाकुर ने पुलिस को बताया था कि मीराभिट्ठा स्थित कार्यालय से लौटते समय तीन अज्ञात युवकों ने सड़क पर रस्सी लगाकर उनकी मोटरसाइकिल रोकी और उनका बैग छीनकर फरार हो गए। लूटे गए बैग में एक लैपटॉप, एक मोर्फो डिवाइस और एक मोबाइल फोन शामिल था।
पुलिस ने 2 को पहले ही कर लिया था गिरफ्तार घटना के बाद, सुखानी थाने में थाना कांड संख्या 08/26 के तहत तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था और लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया था।
हालांकि, तीसरा आरोपी मसिरुद्दीन उर्फ मसीर लगातार फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष मन्नू कुमारी के अनुसार, न्यायालय द्वारा जारी वारंट का पालन करते हुए आखिरकार इस फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़े
मुफ्फसिल थाना पुलिस ने हत्याकांड में संलिप्त अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मैरवा पुलिस ने छिनतई कांड का किया उद्भेदन, तीन अभियुक्त अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार
सीवान नगर थाना ने लूट एवं आर्म्स एक्ट के मामले में 02 अभियुक्तों को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार
सीवान के विद्या भारती विद्यालयों का शानदार प्रदर्शन, शशिकांत बने जिला टॉपर
राहुल कुमार द्विवेदी ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम
