रघुनाथपुर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया,प्रसेनजीत चौरसिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के रघुनाथपुर थाना को दिनांक-12.04.26 को रात्री समय करीब 12:05 बजे सूचना मिली की ग्राम नवादा में गेहूँ के खेत में एक संदिग्ध व्यक्ति को ग्रामीणीं द्वारा पकड़ कर रखा गया है। उक्त सूचना पर रघुनाथपुर थाना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कारवाई करते हुये संदर्भित स्थल पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लिया गया।
पूछ-ताछ के क्रम में अपना नाम 1. इन्द्रजित पटेल, पिता-सत्यदेव पटेल, ग्राम-बरूआ, थाना-रघुनाथपुर, जिला सिवान, बताया। जॉच एवं तलाशी के दौरान उसके पास से 01 देशी कट्टा एवं 01 देशी पिस्टल और 06 कारतूस बरामद किया गया।
इस संबंध में रघुनाथपुर थाना अन्तर्गत धारा 25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज कर अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-
इन्द्रजित पटेल, पिता-सत्यदेव पटेल, ग्राम बरुआ, थाना-रघुनाथपुर, जिला-सिवान।
> जप्त / बरामद समानों की विवरणी :-
1. देशी पिस्टल-01
2. देशी कट्टा-01
3. कारतूस-06
यह भी पढ़े
सोनपुर थाना पुलिस ने लूट की योजना बना रहे 04 अभियुक्तों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार
वंदे मातरम् राष्ट्र जागृति का महामंत्र : डॉक्टर अशोक प्रियंवद
सनातन सेवा संस्थान ,न्यास की बैठक सम्पन्न
