सिसवन अंचल में जनता दरबार, तीन भूमि विवाद सुलझे
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिवान प्रखंड के अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन कर जमीन से जुड़े विवादों का निपटारा किया गया। अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि दरबार में कुल पांच मामलों की सुनवाई हुई।इनमें से तीन मामलों में दोनों पक्षों की सहमति से मौके पर ही समाधान निकाल लिया गया।
दोनों पक्षों ने आपसी समझ से लिखित सहमति दी, जिससे वर्षों पुराने विवाद समाप्त हो गए। शेष दो मामलों में कागजातों की जांच अधूरी होने के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई।सीओ ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य त्वरित न्याय देना और ग्रामीणों को अनावश्यक कोर्ट-कचहरी के चक्कर से बचाना है।
इससे प्रशासन व जनता के बीच विश्वास बढ़ता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि भूमि विवाद को बैठकर सुलझाएं। दरबार में राजस्व कर्मचारी, अंचल अमीन व स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
यह भी पढ़े
भीमराव अम्बेडकर जयंती पर ट्रेन रोक झंडा लगाने के आरोप में चार गिरफतार
प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजित
कुरसेला में भारत गैस एजेंसी की मनमानी जारी
मशरक की खबरें : वाहन चेकिंग में शराब से लदा स्क्रारपियो जप्त ,चालक फरार
गयाजी में किसान की हत्या, बॉडी पर बुलेट के निशान
