नालंदा में दो अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार:ट्रक से 150 कार्टन विदेशी शराब बरामद
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

नालंदा के तेलमर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक टाटा 407 ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की और दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 6 बजे तेलमर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग के टाटा 407 ट्रक (BR 11 GD 9364) में विदेशी शराब भरकर खेड़ा मार्ग की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने सशस्त्र बलों के साथ सालेपुर-करौटा मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान, संदिग्ध टाटा 407 ट्रक को रोका गया।
चालक और उपचालक से ट्रक में लदे सामान के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली, जिसमें धान की भूसी के बोरों के नीचे छिपाकर रखे गए 150 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुए। पुलिस ने शराब और ट्रक को जब्त कर दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान झारखंड के गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र निवासी दिलीप कुमार (38) और पचंबा थाना क्षेत्र निवासी दिलीप कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ये दोनों अंतरराज्यीय शराब तस्कर हैं। थाना डीएसपी संजय जायसवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने टाटा 407 ट्रक, एक मोबाइल फोन और 2200 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
यह भी पढ़े
बगौरा पुलिस चौकी पर इफ्तार पार्टी का आयोजन, आपसी प्रेम व भाईचारे का दिया संदेश
डुमरी में चल रहे नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ से वातावरण बना भक्तिमय
रमजान के पवित्र मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन
बगौरा पुलिस चौकी पर इफ्तार पार्टी का आयोजन, आपसी प्रेम व भाईचारे का दिया संदेश
बगौरा पुलिस चौकी परिसर में हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
बगौरा के नंदूटोला स्थित टिकुलिया बाबा स्थान पर 24 घंटे का शुरू हुआ अखण्ड अष्टयाम
