ईद को लेकर हुई सामूहिक नमाज, गले मिलकर दी बधाईयां
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार)

मशरक के विभिन्न क्षेत्रों में आपसी भाईचारे का पर्व ईद पारंपरिक रूप से मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम धर्मावलंबियों ने पूरब टोला, तख्त टोला, सोनौली, मदारपुर , डुमरसन, कर्ण कुदरिया, चांद कुदरिया,अरना सहित क्षेत्र के तमाम मस्जिदों में निर्धारित समय पर ईद की नमाज अदा की।
फलस्वरूप इन मस्जिदों के समीप नमाज पढ़ने को लेकर नवाजियों की काफी भीड़ लगी रही। जिस भीड़ को देखते हुए मस्जिदों के समीप सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम भी देखे गए। डीएसपी संजय कुमार सुधांशु, थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान और बीडीओ पंकज कुमार समेत प्रखंड स्तरीय सभी अधिकारी भी नमाज के समय क्षेत्र का भ्रमण करते रहे।
नमाज अदा करने के बाद लोगों के द्वारा एक दूसरे से गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं हिंदू धर्म से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता भी नमाजियों से गले मिलकर ईद की शुभकामना दी। सोनौली मुखिया इम्तियाज खान उर्फ चुन्नू बाबू, चांद कुदरिया गांव निवासी पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन, कर्ण कुदरिया मुखिया प्रतिनिधि अशरफ अली,शिक्षक इरसाद खान, समाजसेवी अकबर अली समेत अन्य ने ईद की शुभकामनाएं दी।
