Headlines

ईद-उल-फित्र का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

ईद-उल-फित्र का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):


सारण जिला के अमनौर प्रखंड के विभिन्न गांवों और मुहल्लों में ईद-उल-फित्र का त्योहार आपसी सौहार्द्र और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दिन लोग सुबह स्नान करके नए कपड़े पहनकर एक साथ नमाज पढ़ी। अमनौर बसंतपुर के जामा मस्जिद में मौलाना इमाम दिलावर अहमद ने नमाज पढ़ाई, जबकि धर्मपुर जाफर धोबी टोला के नवनिर्मित मस्जिद में दूसरी बार गांव के लोगों ने ईद की नमाज अदा की।

छपरा के मौलाना निसार अहमद मिस्वाही ने सबको नमाज की रश्म अदा कराया। इसके बाद, सभी ने एक दूसरे से मिलकर ईद की बधाई दी। यह त्योहार मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जो रमजान के पवित्र महीने के बाद मनाया जाता है।

इस मौके पर मो मनसाद अली, मो करमुल्लाह, तकदीर अल्ली, मो खुर्शीद, मो कलीम, अब्दुल रहीम, फरयाज अहमद, असरफ मिया ने कहा कि यह त्योहार आपसी सौहार्द और प्रेम का प्रतीक है। हमलोगों ने देश की रक्षा सुरक्षा अमन शांति की दुआ की है।

यह भी पढ़े

ईद को लेकर हुई सामूहिक नमाज, गले मिलकर दी बधाईयां

मशरक सीएचसी परिसर में सुधा पार्लर का उद्घाटन

रघुनाथपुर : गैस एजेंसी में जबरन घुसकर दो लाख कैश और मैनेजर से सिकड़ी व मोबाईल की हुई लुट

शंकराचार्य जी ने किया ‘अनासक्तिः दुख से निवृत्ति का सूत्र’ का विमोचन

लहेजी में श्रद्धाभाव से निकली कलश यात्रा

जिलाध्यक्ष के तौर पर राहुल तिवारी कर्मठ, कर्तव्यनिष्ठ, ऊर्जस्वित कार्यशैली से जीत रहे सभी का दिल

Leave a Reply

error: Content is protected !!