Headlines

सहरसा में मोबाइल छीनने वाले अपराधी चिह्नित:फायरिंग मामले में FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज

सहरसा में मोबाइल छीनने वाले अपराधी चिह्नित:फायरिंग मामले में FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

सहरसा में मोबाइल छीनने और हवाई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। घटना के 24 घंटे के भीतर सहरसा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों अज्ञात अपराधियों की पहचान कर ली है। इस मामले में पीड़ित श्याम त्रिवेदी ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।

 

इसको लेकर शनिवार के दोपहर सहरसा सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फायरिंग करने का प्रयास किया गया लेकिन फायरिंग नहीं हुई।मोबाइल और बाइक की चाबी लेकर फरार हुए अपराधी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

 

 

2 युवकों ने मोटरसाइकिल को ओवरटेक कर रोक लिया दरअसल, यह घटना शुक्रवार शाम सहरसा सदर थाना क्षेत्र के पुरानी जेल बटराहा के पास हुई थी। ‘पूजा भोग फ्लावर मिल’ के मैनेजर श्याम त्रिवेदी (पिता- स्वर्गीय महेरा त्रिवेदी) दुकानदारों से मिलकर वापस लौट रहे थे। बटराहा स्थित ‘मुंडेश किराना’ दुकान से निकलने के कुछ ही देर बाद बाइक सवार दो युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल को ओवरटेक कर रोक लिया।पीड़ित के अनुसार, बदमाशों ने हथियार दिखाकर उन्हें हटने को कहा। जब श्याम त्रिवेदी ने विरोध किया और शोर मचाया, तो अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए दो गोलियां चलाईं।

 

इसके बाद उन्होंने श्याम त्रिवेदी की शर्ट की जेब से मोबाइल फोन छीन लिया, जिसमें दो सिम कार्ड (नंबर: 9939975536 और 8229045586) लगे थे, और मौके से फरार हो गए। FSL की टीम को भी बुलाया गया घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सदर आलोक कुमार और सदर थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया।

 

मामले की वैज्ञानिक जांच सुनिश्चित करने के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। शनिवार दोपहर एसडीपीओ आलोक कुमार ने प्रेसवार्ता कर अपराधियों की पहचान की जानकारी दी। सदर थाना पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के गहन विश्लेषण के बाद घटना में शामिल दोनों बदमाशों की पहचान कर ली गई है। पुलिस का दावा है कि विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें

खजौली में 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा:4.70 लाख बरामद, चार अपराधी गिरफ्तार, एक फरार

खजौली में 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा:4.70 लाख बरामद, चार अपराधी गिरफ्तार, एक फरार

बिहार: बगैर मैच खेले रग्बी खिलाड़ी ने फर्जीवाड़े से पाई सरकारी नौकरी, सच सामने आने पर निलंबित

पर्यटन विभाग के इंजीनियर पर निगरानी का शिकंजा, 12 डीड, तीन फ्लैट और आलीशान मकान का खुलासा

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!