Headlines

खजौली में 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा:4.70 लाख बरामद, चार अपराधी गिरफ्तार, एक फरार

खजौली में 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा:4.70 लाख बरामद, चार अपराधी गिरफ्तार, एक फरार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

मधुबनी के बाबूबरही थाना क्षेत्र में पशु व्यवसायी से हुई लूट का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है और लूटी गई राशि में से 4.70 लाख रुपये बरामद किए हैं।गिरफ्तार अपराधियों के पास से 4.70 लाख रुपये नकद, एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

 

सदर-2 एसडीपीओ कामिनी कौशल ने शनिवार को खजौली स्थित अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि गुरुवार तड़के पशु व्यवसायी मो. नसीम साह अपने पिता के साथ पशु बेचकर पिकअप वाहन से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पिरही नहर के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार करीब पांच अपराधियों ने हथियार के बल पर उनका वाहन रुकवाया। विरोध करने पर अपराधियों ने व्यवसायी के सिर पर हथियार के बट से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद वे पिकअप में रखे 4.80 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

 

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी योगेंद्र कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ कामिनी कौशल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान और पूछताछ के दौरान पुलिस ने सबसे पहले पिकअप चालक को हिरासत में लिया।चालक से मिली जानकारी के आधार पर अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान खजौली थाना क्षेत्र के भकुआ गांव निवासी मो. सरफराज, मो. छोटू उर्फ साढ़ू, मो. आवेद उर्फ भोल्टा और मो. रिजवान उर्फ सल्लू के रूप में हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि सभी आरोपियों का पूर्व से विभिन्न थानों में आपराधिक इतिहास रहा है।छापेमारी दल में एसडीपीओ कामिनी कौशल, सर्किल इंस्पेक्टर सरवर आलम, खजौली थानाध्यक्ष सपन कुमार, बाबूबरही थानाध्यक्ष राहुल कुमार, तकनीकी सेल प्रभारी नदीम सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे।

यह भी पढ़ें

खजौली में 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा:4.70 लाख बरामद, चार अपराधी गिरफ्तार, एक फरार

बिहार: बगैर मैच खेले रग्बी खिलाड़ी ने फर्जीवाड़े से पाई सरकारी नौकरी, सच सामने आने पर निलंबित

पर्यटन विभाग के इंजीनियर पर निगरानी का शिकंजा, 12 डीड, तीन फ्लैट और आलीशान मकान का खुलासा

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!