नवनिर्वाचित विधायक रणधीर सिंह ने किया मांझी सीएचसी का निरीक्षण
स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर हुई चर्चा, अल्ट्रासाउंड मशीन व अतिरिक्त एएनएम की मांग
श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, मांझी/एकमा (सारण)।

नवनिर्वाचित विधायक रणधीर सिंह ने मंगलवार को मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोहित कुमार ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया और नव-अभिनंदन किया।
निरीक्षण के दौरान विधायक श्री सिंह ने अस्पताल में मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने चहारदीवारी, पैथोलॉजी, एक्स-रे व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, साफ-सफाई, दवा उपलब्धता, डॉक्टरों व एएनएम की सक्रियता सहित कई बिंदुओं का जायजा लिया।
इसी क्रम में मांझी सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोहित कुमार ने विधायक से महत्वपूर्ण मांगें रखते हुए कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि प्रसूति एवं मातृ स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो सके। साथ ही मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, जिससे जांच के लिए मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़े।
विधायक श्री सिंह ने पूरे मामले पर गंभीरता से विचार करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में आवश्यक सुधार के लिए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़े
यूपी की खबरें : सीएम योगी ने गारेखपुर में जनता दर्शन का किया आयोजन
मशरक की खबरें : जमीन फर्जीवाड़ा मामले में तीन लोग गिरफ्तार
लायंस क्लब ने गरीबों के बीच कंबल का किया वितरण
शाहकुडं में पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी पलटी:5 पुलिसकर्मी घायल
25 साल से फरार हत्या का आरोपी बिहार से गिरफ्तार
06 वर्षीय नाबालिग बच्ची को लेकर भाग रहे संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार
