Headlines

सिधवलिया की खबरें :  हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ महेश सिंह का निधन

सिधवलिया की खबरें :  हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ महेश सिंह का निधन

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया ( गोपालगंज )

गोपालगंज जिला के सिधवलिया के प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ महेश सिंह का रविवार को निधन हो गया l वो विगत कुछ समय से बीमार थे और पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे l जहां, उन्होंने रविवार को दस बजे सुबह में अंतिम सांस ली l

बता दें कि डॉ महेश सिंह ने सिधवलिया में लगातार 54 वर्षों तक स्वास्थ में अपनी सेवा दी.साथ ही वो समाज सेवा में भी सक्रिय रहे l उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई l हर किसी की आंखों से आंसू बहने लगे l

 

 

फरार अभियुक्‍त के घर पर न्‍यायालय द्वारा जारी नोटिश चस्‍पा किया गया

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया ( गोपालगंज )

गोपालगंज जिला के  एस पी विनय तिवारी के निर्देश पर जिले के वांछित एवं फरार आरोपियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है l

इसी क्रम में रविवार को सिधवलिया थानाक्षेत्र के बलरा गांव के फरार प्राथमिकी अभियुक्त ईश्वर प्रसाद,इंद्रजीत प्रसाद,बनारस प्रसाद एवं एक महिला तथा परसौनी गांव के सुग्रीम कुमार उर्फ राजू कुमार के घर पर न्यायालय से निर्गत इस्तिहार का विधिवत तामिला करवाया गया l

पुलिस अवर निरीक्षक महेंद्र राम एवं निक्की कुमारी पुलिस बल के साथ ढोल नगाड़े बजवाते हुए अभियुक्तों के घर पहुंचे और घर पर इस्तिहार चिपकाया गया l पुलिस की इस कार्यवाही से अभियुक्तों के घर हड़कंप मचा हुआ है l

यह भी पढ़े

सीवान में यज्ञ देखकर लौट रहे अधेड़ को घर के पास बाईक ने मारी टक्कर,मौत

यादव टाइटल होने के कारण जेपी यादव शो बंद हुआ, नहीं मिला कोई स्पॉन्सर

बिहार में जमीन विवाद के चलते हत्या, अपराधियों ने दिनदहाड़े सिर में सटाकर मारी गोली

गाड़ी ट्रांसफर के नाम पर रिश्वत लेते अफसर-दलाल को निगरानी ने किया गिरफ्तार

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!