Headlines

लाखों की संपति पुलिस के सक्रियता से मिला

लाखों की संपति पुलिस के सक्रियता से मिला
अमानत वाली महिला को थानाध्यक्ष ने किया सुपुर्द
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान  ( बिहार ):

दिल्ली से आ रही एक महिला के साथ मलमलिया में बस में उसके बैग की हेराफेरी कर लाखों की संपति गायब करने की वारदात शनिवार को हो गई । घटना की जानकारी जैसे ही महिला को मिली।
महिला बस में हंगामा करना शुरू कर दिया । महिला घटना की सूचना अपने घर वाले को दिया । घर वाले भी माघर बाजार के समीप पहुंच गए । हंगामा खड़ा हो हो गया । पीड़ित महिला के स्वजन थाना को सूचना दी । थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंच जांच शुरू की ।

 

चोरी की शिकार बनी महिला सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के खजुरी गांव के  माधव ठाकुर की पुत्री रिशु सिंह बताई जाती है। महिला ने बताया कि वह दिल्ली से ट्रेन से सिवान पहुंची। सिवान से मशरक के लिए बस से प्रस्थान की।

 

मलमलिया जैसे ही बस पहुंची । उसका बैग गायब हो गया। बस आगे के लिए प्रस्थान कर गई। महिला को जैसे ही आभास हुआ कि उसका बैग गायब है। हल्ला करना शुरू कर दिया । थानाध्यक्ष ने मलमलिया में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की जांच की जिसमें एक युवती को बैग लेकर उतरते दिखाई दिया।

पुलिस के काफी प्रयास के बाद युवती का घर पता लगा पुलिस उसके घर 22 कट्ठा पहुंच बैग बरामद किया । युवती ने बताया कि गलती से वह दूसरा बैग लेकर उतर गई थी । बैग में आभूषण , कीमती कपड़े , नगद राशि उपलब्ध था । जो सकुशल मिल गया ।
महिला रिशु सिंह ने भगवानपुर पुलिस तीन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि पुलिस के सहयोग से उसके लाखों की  संपत्ति मिल गई ।

यह भी पढ़े

संसद में महिला~आरक्षण विधेयक

भारतीय ट्रेनों में शौचालय की सुविधा 1909 तक नहीं थी,क्यों?

रिलीज होते ही “ओठलाली” गाने ने मचाया धमाल, दर्शकों को खूब आ रहा पसंद

सिधवलिया की खबरें : प्राण प्रतिष्‍ठा महायज्ञ को लेकर  कलश यात्रा निकाली गई

10 वी और 12वी की परीक्षा में प्रथम स्थान पाप्त करने वाले बच्चों को किया गया सम्मानित

Leave a Reply

error: Content is protected !!