मशरक में पेंशन लेकर लौट रहे सेवानिवृत्त सैनिक से ₹21,800 की झपटमारी
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):
सारण जिला के मशरक में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक सेवानिवृत्त सैनिक को निशाना बनाते हुए उनके झोले में रखी नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज झपटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, बहरौली गांव निवासी सेवानिवृत्त सैनिक शिवनाथ सिंह सेंट्रल बैंक से अपनी पेंशन की ₹21,800 की राशि निकालकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान देवरिया हनुमान मंदिर के समीप बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उनके हाथ से झोला झपट लिया और फरार हो गए।
झोले में नकदी के अलावा बैंक पासबुक, आधार कार्ड तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज भी थे। बताया जाता है कि शिवनाथ सिंह रिश्तेदारी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे और वहीं से बैंक का कार्य निपटाकर लौट रहे थे।
यह भी पढ़ें
सेवानिवृत्ति पर भावुक विदाई, प्रधानाचार्य अशोक सिंह के योगदान को किया गया याद
डीएम के यहां दर्ज शिकायतों की जांच को सिविल सर्जन ने किया सीएचसी का निरीक्षण,लगाई फटकार
दरौली पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में नौ अभियुक्त गिरफ्तार
गरखा प्रखंड के फुरसतपुर गांव में प्राण प्रतिष्ठा एवं 24 घंटे का अखण्ड अष्टजाम शुरू
सीवान पुलिस ने कचहरी दुर्गा मंदिर में हुए चोरी की घटना का चार घंटे में किया उदभेदन
दरौली पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में नौ अभियुक्त गिरफ्तार
सीवान पुलिस ने कचहरी दुर्गा मंदिर में हुए चोरी की घटना का चार घंटे में किया उदभेदन
