Headlines

बगौरा की बेटी संचिता जयसवाल ने NEET-UG 2026 में लहराया  परचम, 629 अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान।

बगौरा की बेटी संचिता जयसवाल ने NEET-UG 2026 में लहराया  परचम, 629 अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान।

श्रीनारद मीडिया, दरौंदा, सीवान (बिहार )

सिवान जिले के दरौंदा प्रखंड अंतर्गत बगौरा गांव की बेटी संचिता जयसवाल ने देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संचिता ने 720 अंकों में से 629 अंक प्राप्त  की है। ऑल इंडिया जनरल श्रेणी में 3640 तथा ओबीसी श्रेणी में 1416 वीं रैंक मिली है।

उनकी इस उपलब्धि से बगौरा गांव सहित पूरे दरौंदा प्रखंड में खुशी का माहौल है।
संचिता, बगौरा निवासी एवं प्रधान शिक्षक श्री विकाश कुमार उर्फ
अक्षयवर जयसवाल की पुत्री हैं।

संचिता ने मैट्रिक डीएवी पब्लिक स्कूल महाराजगंज से की। जबकि इंटरमिडिएट लाल बहादुर शास्त्री हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज बगौरा से उत्तीर्ण की हैं।संचिता दिल्ली में रहकर नीट की तैयारी की।इन्होंने दूसरे प्रयास में  सफलता हासिल की है।

बेटी की इस उल्लेखनीय सफलता पर परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों, शिक्षकों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। लोगों का कहना है कि संचिता की मेहनत और लगन ने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राएं भी अपनी प्रतिभा और परिश्रम के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
अपनी सफलता पर संचिता ने कहा कि यह उपलब्धि उनके माता-पिता के त्याग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि कठिन परिश्रम, अनुशासन, समय का सही प्रबंधन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने NEET की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और कभी हार न मानने की सलाह दी।
संचिता की इस उपलब्धि से बगौरा गांव में उत्सव जैसा माहौल है। ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया और कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
लोगों ने विश्वास जताया कि संचिता भविष्य में एक कुशल एवं संवेदनशील चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगी और अपने परिवार के साथ-साथ सीवान जिले का नाम भी देश में गौरवान्वित करेंगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!