Headlines

राजापट्टी और श्याम कौड़िया स्टेशन पर पटना–थावे–पटना सवारी गाड़ी का हुआ ठहराव

राजापट्टी और श्याम कौड़िया स्टेशन पर पटना–थावे–पटना सवारी गाड़ी का हुआ ठहराव

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

छपरा मशरक थावे रेल खंड पर रेल प्रशासन यात्रियों को बेहतर एवं सुगम यात्रा सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए गाड़ी संख्या 55515/55516 पटना–थावे–पटना सवारी गाड़ी का शामकौड़िया एवं राजापट्टी स्टेशन पर ठहराव का शुभारंभ महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने हरी दिखाकर किया। दोनों स्टेशनों पर ठहराव होने से इलाके के लोगों में खुशी देखी गई।

 

कार्यक्रम में एडीआरएम ओपी अशोक कुमार ,स्टेशन अधिक्षक धर्मेंद्र कुमार, स्टेशन मास्टर प्रवीण कुमार सहित सिवानपूर्वी एनडीए अध्यक्ष रंजीत सिंह, भाजपा नेता सुनील सिंह, बीरबल प्रसाद कुशवाहा, मुखिया बच्चा लाल साह,राकेश महंत ,पूर्व उपप्रमुख साहेब हुसैन सहित सैकड़ो स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

नई समय-सारिणी के अनुसार गाड़ी संख्या 55515 पटना–थावे सवारी गाड़ी शामकौड़िया स्टेशन पर 16:46 बजे पहुँचेगी तथा 16:48 बजे प्रस्थान करेगी।

 

इसके उपरांत यह राजापट्टी स्टेशन पर 17:13 बजे पहुँचकर 17:15 बजे प्रस्थान करेगी।‌इसी प्रकार गाड़ी संख्या 55516 थावे–पटना सवारी गाड़ी राजापट्टी स्टेशन पर 21:41 बजे पहुँचकर 21:43 बजे प्रस्थान करेगी तथा शामकौड़िया स्टेशन पर 22:05 बजे पहुँचकर 22:07 बजे प्रस्थान करेगी।

यह भी पढ़ें

हाई कोर्ट का बड़ा बयान कोई भी व्यक्ति हाथ मे मोबाइल लेकर बन जाता है पत्रकार

रांची से किडनैप बच्ची को पुलिस ने गयाजी में बचा लिया, 3 किडनैपरों को भी दबोचा

जमुई में पेड़ की डाली काटने के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चले, आठ घायल

सहरसा में व्यापार संघ अध्यक्ष के स्टाफ के साथ लूट:बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत, जांच जारी

10.80 लाख की जमीन ठगी का खुलासा

सुपौल में चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने मोटर साइकिल और मोबाइल बरामद कर खुलासा किया

क्या प्राइवेट कंपनी खोल सकेगी मेडिकल कॉलेज?

दरभंगा में बदमाशों ने दी पुलिस को दी चुनौती, बहादुरपुर में लूट के बाद फिर काटे युवती के बाल

आरा : नौकरी का झांसा देकर छात्रा से 22.70 लाख की ठगी, हरियाणा से साइबर ठग गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!