Headlines

अमनौर के रवि किशन ने नीट-यूजी में लहराया परचम, 650 अंक लाकर जिले का नाम किया रोशन 

अमनौर के रवि किशन ने नीट-यूजी में लहराया परचम, 650 अंक लाकर जिले का नाम किया रोशन

गांव पहुंचकर जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने किया सम्मानित

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, छपरा (बिहार):

सारण जिला के अमनौर प्रखंड के अमनौर   हरनारायण गांव निवासी रवि किशन कुमार ने नीट-यूजी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ग्रामीण पशु चिकित्सक के पुत्र रवि ने 720 में से 650 अंक प्राप्त किए हैं।
ऑल इंडिया रैंक 1420, ओबीसी में 458वां स्थान

रवि किशन ने ऑल इंडिया जनरल रैंक 1420 और ओबीसी श्रेणी में 458 रैंक प्राप्त की है। इस उपलब्धि से परिवार और पूरे गांव में खुशी का माहौल है।रवि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों की प्रेरणा तथा नियमित मेहनत को दिया। उन्होंने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा अमनौर के ब्राइट पब्लिक स्कूल से हुई। इसके बाद मुजफ्फरपुर से मैट्रिक और इंटर की पढ़ाई की। फिर पटना में 2 साल रहकर तैयारी की और पिछले 1 साल से घर पर रहकर ऑनलाइन माध्यम से नीट की तैयारी कर यह सफलता हासिल की।

शनिवार को रवि के घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया विजय कुमार विद्यार्थी, पूर्व प्राचार्य अंबिका राय, शिक्षक पप्पू सिंह, सर्व विजय आचार्य, नवीन पुरी समेत कई जनप्रतिनिधियों ने उनके घर पहुंचकर अंगवस्त्र और फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया।

पैक्स अध्यक्ष पूर्व मुखिया विजय विद्यार्थी ने कहा कि रवि ने साबित कर दिया कि गरीबी कोई बाधा नहीं है। निष्ठा और लगन से हर कठिन कार्य संभव है।

पूर्व प्राचार्य अंबिका राय ने कहा कि यह अमनौर के लिए गौरव की बात है।
ब्राइट पब्लिक स्कूल के निदेशक जितेंद्र राय ने कहा कि रवि शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं।
सरपंच प्रतिनिधि राहुल सिंह उर्फ ठाकुर साहब ने कहा कि उनकी इस सफलता से सिर्फ पंचायत ही नहीं, पूरे प्रखंड का नाम रोशन हुआ है।सभी ने रवि के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें

हाई कोर्ट का बड़ा बयान कोई भी व्यक्ति हाथ मे मोबाइल लेकर बन जाता है पत्रकार

रांची से किडनैप बच्ची को पुलिस ने गयाजी में बचा लिया, 3 किडनैपरों को भी दबोचा

जमुई में पेड़ की डाली काटने के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चले, आठ घायल

सहरसा में व्यापार संघ अध्यक्ष के स्टाफ के साथ लूट:बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत, जांच जारी

10.80 लाख की जमीन ठगी का खुलासा

सुपौल में चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने मोटर साइकिल और मोबाइल बरामद कर खुलासा किया

क्या प्राइवेट कंपनी खोल सकेगी मेडिकल कॉलेज?

दरभंगा में बदमाशों ने दी पुलिस को दी चुनौती, बहादुरपुर में लूट के बाद फिर काटे युवती के बाल

आरा : नौकरी का झांसा देकर छात्रा से 22.70 लाख की ठगी, हरियाणा से साइबर ठग गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!