रघुनाथपुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल, सीवान रेफर
श्रीनारद मीडिया, प्रसेनजीत चौरसिया, सीवान (बिहार)

सीवान जिला के रघुनाथपुर थानाक्षेत्र के नेवारी गांव में शनिवार की दोपहर को हुई बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल अवस्था में जिला अस्पताल सीवान रेफर कर दिया गया।
घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर को 3 बजे के करीब धान की रोपनी के लिए अनवर पंप सेट चला रहा था वहीं कुछ दूरी पर विकास भी मौजूद था।
हो रही बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से दोनों लड़को को स्थानीय लोगों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर लाया गया.जहां डॉक्टरों ने एक युवक को चिकित्सक द्वारा मृतक घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान नेवारी निवासी अनवर अंसारी 21 वर्षीय,पिता नाजिर हुसैन एंव घायल विकास कुमार 12 वर्षीय, पिता विश्राम चौहान के रूप में की गई।
मृतक अनवर अंसारी अविवाहित था जिसके शव को परिजन पोस्टमार्टम न कराकर घर लेकर चले गए।
इस संबन्ध मे आपदा पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना की जानकारी जिला प्रशासन को दे दी गई है।
यह भी पढ़ें
हाई कोर्ट का बड़ा बयान कोई भी व्यक्ति हाथ मे मोबाइल लेकर बन जाता है पत्रकार
रांची से किडनैप बच्ची को पुलिस ने गयाजी में बचा लिया, 3 किडनैपरों को भी दबोचा
सहरसा में व्यापार संघ अध्यक्ष के स्टाफ के साथ लूट:बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत, जांच जारी
10.80 लाख की जमीन ठगी का खुलासा
सुपौल में चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने मोटर साइकिल और मोबाइल बरामद कर खुलासा किया
क्या प्राइवेट कंपनी खोल सकेगी मेडिकल कॉलेज?
दरभंगा में बदमाशों ने दी पुलिस को दी चुनौती, बहादुरपुर में लूट के बाद फिर काटे युवती के बाल
आरा : नौकरी का झांसा देकर छात्रा से 22.70 लाख की ठगी, हरियाणा से साइबर ठग गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले 130 लोग गिरफ्तार, बिहार पुलिस का एक्शन
