Headlines

गंडक नदी में डूबे तीन बच्चियों में तीसरे दिन एक का शव मिला, तलाश जारी

गंडक नदी में डूबे तीन बच्चियों में तीसरे दिन एक का शव मिला, तलाश जारी

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया ( गोपालगंज ) l

गोपालगंज जिला के सिधवलिया प्रखंड के डुमरिया पंचायत के टोडसपुर गांव के समीप गंडक नदी में नाव पलटने के बाद लापता हुई तीन बच्चियों में से घटना के तीसरे दिन एक बच्ची का शव बरामद कर लिया गया l बरामद शव मजिस्टर यादव की पुत्री अनन्या का है l वहीं, बाकी दो बच्चियों के शव की तलाश तीसरे दिन भी जारी रही, लेकिन देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका l

रविवार को भी एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन विभाग की टीम ने स्थानीय गोताखोरों के साथ मिलकर नदी के विभिन्न हिस्सों में सघन खोजबीन की, लेकिन बाकी दो बच्चियों के शव खोजने में सफलता हाथ नहीं लगी l घटना के बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई है तथा गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है l

बता दें कि शुक्रवार की सुबह तेज आंधी और बारिश के दौरान गंडक नदी में नाव पलटने से टडसपुर निवासी चंदन यादव उर्फ ठाकुर की सात वर्षीय पुत्री कृति कुमारी, एवं नौ वर्षीय पुत्री रिया तथा मजीटर यादव की आठ वर्षीय पुत्री अनन्या कुमारी नदी की तेज धारा में बह गई थीं l हादसे में नाव पर सवार तीन अन्य लोगों को नाविक सत्येंद्र यादव में तैरकर जान बचा ली थी l

रविवार को सुबह से ही एसडीआरएफ की टीम ने मोटरबोट के साथ खोज अभियान शुरू किया
l टीम ने संभावित स्थानों पर घंटों तलाशी अभियान चलाया l स्थानीय गोताखोरों को भी नदी में उतारा गया, लेकिन तेज बहाव और गहरे पानी के कारण राहत एवं बचाव कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा l
प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं l जिला प्रशासन ने खोज अभियान को और तेज करने का निर्देश दिया है l अधिकारियों का कहना है कि जब तक बच्चियों का पता नहीं चल जाता, तब तक तलाश अभियान जारी रहेगा.

इधर, तीसरे दिन भी चंदन यादव की दोनों पुत्रियों कृति और रिया के नहीं मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है l ग्रामीण भी नदी किनारे जुटे हुए हैं और प्रशासन से अभियान में तेजी लाने की मांग कर रहे हैं l

उधर अनन्या का शव पोस्टमार्टम करवा कर जैसे ही घर पहुंचा कि परिजनों में चीत्कार मच गया l अनन्या की मां अनिता देवी रोते रोते बेहोश हो जा रही है l गांव की अन्य महिलाएं अनिता देवी को दिलासा दे रही हैं l पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है l हर कोई की आंखों में आंसू बह रहे हैं l

यह भी पढ़े

सीवान में यज्ञ देखकर लौट रहे अधेड़ को घर के पास बाईक ने मारी टक्कर,मौत

यादव टाइटल होने के कारण जेपी यादव शो बंद हुआ, नहीं मिला कोई स्पॉन्सर

बिहार में जमीन विवाद के चलते हत्या, अपराधियों ने दिनदहाड़े सिर में सटाकर मारी गोली

गाड़ी ट्रांसफर के नाम पर रिश्वत लेते अफसर-दलाल को निगरानी ने किया गिरफ्तार

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!