लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

मधुबनी के राजनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने लूट की घटनाओं में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटी गई मोटरसाइकिल समेत कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं। इनमें बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल है।मधुबनी एसपी योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि बेगूसराय जेल से छूटने के बाद राजनगर थाना क्षेत्र के ललित लक्ष्मीपुर गांव निवासी मनीष सहनी ने अपने साथियों के साथ मिलकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया था।
उसके गैंग में गांव के ही सोनू सहनी, मिथिलेश प्रसाद और राजनगर थाना क्षेत्र के शिवीपट्टी गांव निवासी संतोष कुमार यादव शामिल थे।एसपी ने बताया कि जयनगर में लूटी गई मोटरसाइकिल के साथ पकड़े जाने के बाद जब इन सभी से पूछताछ की गई, तो उन्होंने कई घटनाओं का खुलासा किया।
आरोपियों ने बताया कि बीते गुरुवार को एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव और शुक्रवार को एक बैंककर्मी से बाइक और बैग लूटने की कोशिश की थी। असफल होने पर दोनों पर गोली चला दी गई थी।पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 किलो 630 ग्राम गांजा, एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, लूट की तीन मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
एसपी योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि ये अपराधी मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और बेगूसराय जैसे रेल क्षेत्रों में डकैती सहित कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। हालांकि मधुबनी जिले में इनका पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज नहीं था। अपराध करने के बाद ये दूसरे क्षेत्रों में छिप जाते थे, लेकिन पुलिस की कार्रवाई में इन्हें पकड़ लिया गया।
यह भी पढ़े
मैरवा थाना से फरार अभियुक्त फिरोज अंसारी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार
बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज
मासशिवरात्रि का पावन व्रत 17 मार्च को किया जायेगा
घनश्याम पाठक ने पैगा (डबरिया) में मनोज कुमार चौबे से की औपचारिक मुलाकात
हाईवे पर ट्रक से टकराकर काशी नरेश की कार हुई क्षतिग्रस्त
गैस सिलिंडर वितरण पर प्रशासन सख्त, अब केवल होम डिलीवरी से मिलेगा LPG
बिजली चोरी के खिलाफ विभाग का बड़ा डंडा, 13 उपभोक्ताओं पर लगा 2.64 लाख का जुर्माना
