मशरक नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति का चुनाव सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिला के मशरक नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति का चुनाव प्रखंड कार्यालय परिसर के सभागार में कड़ी पुलिस सुरक्षा और शांतिपूर्ण प्रकिया में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। जिले से आए चुनाव पदाधिकारी अपर समाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी शिव कुमार पंडित के नेतृत्व में चुनाव प्रकिया सम्पन्न कराई गई।
मौके पर डीएसपी संजय कुमार सुधांशु, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ पंकज कुमार, पुलिस पदाधिकारी रंजीत कुमार पासवान समेत कई अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहें। निर्वाचन कार्यक्रम के तहत सबसे पहले प्रत्याशियों ने तीन पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके बाद निर्धारित समय पर पार्षदों ने गुप्त मतदान किया।

निर्वाची पदाधिकारी शिव कुमार पंडित व सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ पंकज कुमार की निगरानी में मतगणना की प्रक्रिया शुरू कराई गई। मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया गया। जिसमें वार्ड पार्षद आरती ओझा,हरेंद्र यादव उर्फ बंटी राय और अवधेश सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया।
परिणाम की घोषणा के बाद सभी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी और प्रमाण पत्र दिया गया। जीत के बाद प्रखंड कार्यालय परिसर में नगर पंचायत चेयरमैन सोहन महंतों,उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अमित सिंह, वार्ड पार्षद राजेश तिवारी समेत अन्य ने माला पहनाकर जीत की बधाई दी।
नवनिर्वाचित सदस्यों ने कहा ईमानदारी से कार्य करेंगे। वहीं नगर पंचायत के विकास, साफ-सफाई, जलजमाव की समस्या, सड़क व पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्षदों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी।
साथ ही नगर पंचायत की योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू कर नगर पंचायत को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें
सीवान: रघुनाथपुर में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
नौ दिवसीय महायज्ञ में तीसरे दिन मंडप प्रवेश और पंचांग पूजन हुआ
भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट बने दर्शनी के लाल रजनीश कुमार, क्षेत्र में खुशी की लहर
आकर्ष हेल्थकेयर की सातवीं वर्षगांठ पर लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ
निष्ठा, समर्पण और सेवा की मिसाल रहीं डॉ. प्रभा कुमारी, भावभीनी विदाई के साथ हुआ सम्मान
सकारात्मक खबरें न मिलने पर युवा गलत राह पर जा सकते हैं-उपराष्ट्रपति
