नितिन नवीन एवं वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों संग संवाद हेतु कमल किशोर को आमंत्रण
नई दिल्ली के भारत मंडपम में 9 जून को होगा कार्यक्रम
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की तरफ से मिला आमंत्रण
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 9 जून को दिल्ली स्थित भारत मंडपम के समिट हॉल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों के साथ मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में बिहार से नवबिहार टाइम्स के प्रधान संपादक कमल किशोर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आमंत्रित किया है।
भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी एवं राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख डॉ. संजय मयूख ने बताया कि यह 12 वर्ष विश्वास के, विकास के तथा जनकल्याण के समर्पित हैं, जिसमें सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। डॉ. मयूख ने कहा कि मोदी सरकार ने इन वर्षों में जनधन योजना से लेकर डिजिटल इंडिया, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत, आत्मनिर्भर भारत अभियान और कोरोना काल में तेज टीकाकरण जैसे अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां दर्ज की हैं।
यह संवाद कार्यक्रम देशभर के चुनिंदा संपादकों और वरिष्ठ पत्रकारों के साथ केंद्र सरकार की उपलब्धियों और भावी योजनाओं पर केंद्रित होगा। कमल किशोर को यह आमंत्रण बिहार की पत्रकारिता की राष्ट्रीय पहचान का संकेत माना जा रहा है। गौरतलब है कि श्री किशोर को पिछले वर्ष भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर प्रतिष्ठित मीडिया संवाद कार्यक्रम में बिहार से आमंत्रित किया गया था ।
यह भी पढ़े
पटना में अंधाधुंध फायरिंग, एक किशोर की मौत, 1 साल पहले बड़े भाई की गई थी जान
अशफाक ने 4 नाबालिग लड़कियों को जाल में फंसाया, 5 लाख में हुई डील, नेपाल में बेचने की थी तैयारी
बिहार में बड़ा हादसा, सोन नहर में गिरी कार, विधायक से मिलने गए 4 लोगों की दर्दनाक मौत
बिहार में बड़ा सड़क हादसा! ट्रक-बस में भीषण टक्कर, आंध्र प्रदेश के 3 श्रद्धालुओं की मौत
