Headlines

सीवान डीएम ने जिला स्तरीय सभी तकनीकी पदाधिकारियों के साथ किया समीक्षात्मक बैठक

 सीवान डीएम ने जिला स्तरीय सभी तकनीकी पदाधिकारियों के साथ किया समीक्षात्मक बैठक
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
जिला पदाधिकारी, सीवान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सभी तकनीकी पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभा कक्ष में आयोजित की गई :-
समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा तकनीकी पदाधिकारियों को निम्न निदेश
दिये गये :-
1. कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडन, सीवान, एवं कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमण्डल-01 एवं 02, सीवान को निदेश दिया गया कि प्रशासनिक स्वीकृति प्रदत्त पंचायत सरकार भवन योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर यथाशीघ्र पूर्ण कराया जाय तथा कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाय।
2. कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमण्डल-01 एवं 02, सीवान को निदेश दिया गया कि प्रशासनिक स्वीकृति प्रदत्त सामुदायिक भवन-सह-वर्क शेड योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर यथाशीघ्र पूर्ण कराया जाय तथा कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाय।
3. कार्यपालक अभियंता, BMSICL को निदेश दिया गया कि विभिन्न निर्माणाधीन CHC, APHC, एवं HWC योजनाओं का निर्माण कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण कराया जाए।
4. सभी तकनीकी पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि अपने विभागीय उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे साथ ही जहाँ भी भूमि संबंधी समस्या हो संबंधित अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे ताकि योजनाओं का लाभ आम जनता को प्राप्त हो सके।
5. बैठक में जिला योजना पदाधिकारी/कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, सीवान / महाराजगंज, कार्यपालक अभियंता, NPBDCL सीवान / महाराजगंज/कार्यपालक अभियंता, PHED / सीवान, उप महाप्रबंधक, BMSICL सारण / कार्यपालक अभियंता, BSEIDCL (बिहार राज्य शिक्षा आधारभूत संरचना) सीवान, कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र संगठन, कार्य प्रमंडल-01 एवं 02, सीवान / कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल-01 एवं 02, सीवान / कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, महाराजगंज / कार्यपालक अभियंता, बुडको, सीवान /कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल सीवान / कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई, सीवान / कार्यपालक अभियंता, सारण नहर प्रमण्डल, सीवान, मैरवा, महाराजगंज / कार्यपालक अभियंता, जल निस्सरण प्रमण्डल, सीवान / कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमण्डल, सीवान से संबंधित तकनीकी पदाधिकारी उपस्थित रहें।

यह भी पढ़े

लापरवाही पर डीएम सख्त, मिल्कीपुर एसडीएम समेत 23 अधिकारियों का वेतन रोका

 सुहागिन महिलाओं ने पतियों की लम्बी उम्र के लिए की किया वट सावित्री का व्रत, वट वृक्ष की पूजा कर मांगी मन्नते

समस्तीपुर में गैराज के मालिक की गोली मारकर हत्या

हनुमान चालीसा पढ़ने से प्राण शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है

डीआईजी हरिकिशोर राय के रडार पर एक और अधिकारी

बिहार में 145000 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया JE, निगरानी विभाग ने किया ट्रैप

वट सावित्री व्रत आज, सुहागिन महिलाएं करेंगी पति की दीर्घायु की कामना

Leave a Reply

error: Content is protected !!