Headlines

जिलाधिकारी ने जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया सम्‍मानित

जिलाधिकारी ने जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया सम्‍मानित
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
वार्षिक इंटरमिडिएट परीक्षा-2026 एवं वार्षिक माध्यमिक परीक्षा-2026 में जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावक एवं उनके विद्यालय के प्रधानाध्यापक को जिला पदाधिकारी, महोदय द्वारा सम्मानित किया गया* ।
जिला पदाधिकारी के द्वारा अपने संबोधन में संबोधित करते हुए छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावक एवं उनके विद्यालय के प्रधानाध्यापक को बधाई दी गई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाए दी गयी।
जिला पदाधिकारी द्वारा छात्र-छात्राओं के अभिभावक एवं उनके प्रधानाध्यापक / शिक्षकों के द्वारा छात्र-छात्राओं के सफलता के लिए किए गये प्रयासो के लिए उनकी सराहना की गयी।
जिला पदाधिकारी द्वारा छात्र-छात्राओं को भविष्य के लिए और अधिक मेहनत और लगन से शिक्षा ग्रहण करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा छात्र-छात्राओं को दिये गये संदेश में कहा गया की आप सब के लिए भविष्य में अपार संभावनाए मौजूद है। अनुशासन के साथ सही मार्गदर्शन में सार्थक प्रयास करने पर आप सब अपने लक्ष्य में अवश्य सफल होगें और सिवान जिला के साथ-साथ आपने राज्य बिहार का नाम रौशन करेंगे। कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिवान, सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सिवान एवं सभी प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी, सिवान एवं सभी कार्यालय कर्मी उपस्थित रहें।

यह भी पढ़े

 विश्व होम्योपैथिक दिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य-जागरूकता एवं ब्लड शुगर जाँच शिविर आयोजित

बलहा में 24 घंटे का अखंड अष्टयाम संपन्न, कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

75 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में 7 गिरफ्तार

मुंगेर में ड्रोन से अवैध हथियार कारोबार पर प्रहार, जंगल-दियारा में छिपी फैक्ट्रियां उजागर

Leave a Reply

error: Content is protected !!