Headlines

सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर किया गया टीकाकरण

सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर किया गया टीकाकरण

श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण (बिहार):

सारण जिला के मांझी प्रखंड में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए स्वास्थ्य केंद्र द्वारा विभिन्न स्कूलों में 9 वर्ष से 15 वर्ष के किशोरियों को टीका लगाने का अभियान चलाया जा रहा है.साथ ही स्कूलों में सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है.

मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 26 किशोरियों को गार्डासिल वैक्सीन का टिका लगाया गया. किशोरियों को जागरूक करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रोहित कुमार ने बताया की गार्डासिल वैक्सीन जिसका डोज अब एक बार ही लेना है.

उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से प्रतिवर्ष लाखों महिलाओं की जान चली जाती है. इससे बचाव के लिए टिका लगवाना जरूरी है. उन्होंने बताया कि 14 से 15 वर्ष की किशोरी इस वैक्सीन को जरूर लगवायें.इस वैक्सीन का कोई साइड इफेक्ट नहीं है.

ये मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क दिया जाता है.जबकी बाजारों में इस वैक्सिंन की कीमत चार हजार रुपये हैं. यह वैक्सीन एचपीवी संक्रमण के कारण होने वाली गंभीर बीमारियों से बचने के लिए एक महत्वपूर्ण निवारक उपाय है।

यह भी पढ़े

अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में 21 घंटे चली वार्ता बेनतीजा समाप्त हो गई

माता-पिता के प्रति श्रद्धा सनातन संस्कृति का मूल तत्व : डॉ प्रेम कुमार

मटौली में प्राण प्रतिष्‍ठा महायज्ञ  18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक होगा

नशा मुक्त समाज को लेकर मशरक में दौड़ प्रतियोगिता, उमड़ा जनसैलाब

जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के  किसानों का एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Leave a Reply

error: Content is protected !!