Headlines

सड़क हादसों में महिला व युवक घायल, रेफर

सड़क हादसों में महिला व युवक घायल, रेफर

श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर,   एकमा/रसूलपुर (सारण)।

सारण जिला के रसूलपुर थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला व एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से डायल 112 पुलिस ने एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पहली घटना में रसूलपुर चट्टी निवासी हरेराम राम की पत्नी उर्मिला देवी (52) को एक अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

दूसरी घटना में रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के गंभिरार गांव निवासी जितेंद्र सिंह के 25 वर्षीय पुत्र जितु सिंह को रसूलपुर चट्टी में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक समेत ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक विकास कुमार विमल व डॉ. सुशील कुमार प्रसाद ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

यह भी पढ़े

 बेखौफ बदमाशों ने लूटपाट के दौरान एक फेरीवाले को गोली मार,  घायल  

मंत्री मंगल पांडेय द्वारा सिवान विधानसभा क्षेत्र में दही-चूड़ा भोज का आयोजन आज

ढाई दर्जन मामलों  के वारंटी को चैनपुर पुलिस ने किया  गिरफ्तार

डीआइजी की फोटो का सोशल मीडिया पर दुरुपयोग, संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Raghunathpur: रॉयल विद्या सदन में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ सफल समापन

Leave a Reply

error: Content is protected !!