Headlines

गोपालगंज डीएम ने सिधवलिया अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

गोपालगंज डीएम ने सिधवलिया अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज के जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने बुधवार को सिधवलिया अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए निरीक्षण से कार्यालय कर्मियों में हलचल मच गई। डीएम के पहुंचते ही कार्यालय के विभिन्न सेक्शन का निरीक्षण किया और राजस्व संबंधित अभिलेखों की स्थिति की गहन जांच की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सहायक रोकड़ पंजी, सामान्य रोकड़ पंजी तथा भू-राजस्व पंजी सहित सभी महत्वपूर्ण राजस्व अभिलेखों की पड़ताल की। डीएम ने अभिलेखों के रख-रखाव की स्थिति का मूल्यांकन किया और संबंधित कर्मियों से कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पंजी अद्यतन रखे जाएं और किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीएम सिन्हा ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि जनता से जुड़े कार्यों में पूरी पारदर्शिता और तत्परता बरती जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व कार्य लोगों के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं, इसलिए किसी भी प्रकार की देरी, अनियमितता या लापरवाही गंभीर मानी जाएगी।

उन्होंने अंचल कार्यालय में साफ-सफाई, फाइलों के सुव्यवस्थित रखाव तथा आने वाले आम नागरिकों को समय पर सेवा उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। डीएम ने कहा कि जिले में सुशासन की पहली शर्त पारदर्शी प्रशासन है और इसे सुनिश्चित करना सभी कर्मियों की जिम्मेदारी है।
निरीक्षण के बाद डीएम ने संबंधित अधिकारियों को तय समयसीमा के अंदर सुधारात्मक कदम उठाने का निर्देश दिया। उनकी इस कार्रवाई से अंचल क्षेत्र में प्रशासनिक सतर्कता का स्पष्ट संदेश गया है।

यह भी पढ़े

यूपी की खबरें :  सीएम योगी ने गारेखपुर में  जनता दर्शन का किया आयोजन

 मशरक की खबरें :   जमीन फर्जीवाड़ा मामले में तीन लोग गिरफ्तार 

लायंस क्लब ने गरीबों के बीच कंबल का किया वितरण

शाहकुडं में पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी पलटी:5 पुलिसकर्मी घायल

तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर तीन हथियारों के साथ गिरफ्तार, साढ़े तीन लाख की सुपारी का खुलासा; बड़ी वारदात टली

25 साल से फरार हत्या का आरोपी बिहार से गिरफ्तार

 06 वर्षीय नाबालिग बच्ची को लेकर भाग रहे संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार

क्या पुलिस की छवि आज भी कठोरता, डर और दमन से जुड़ी हुई है?

यात्रियों को परेशानी नहीं होनी चाहिए-पीएम मोदी 

Leave a Reply

error: Content is protected !!