IND vs NZ 5th T20I: चक दे इंडिया! भारत की शानदार जीत
श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क:

271 रन के जवाब में कीवी टीम 19.4 ओवर में 225 रन पर सिमट गई। भारत ने 46 रन से मुकाबला जीतकर 4-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। अर्शदीप 5, अक्षर 3, वरुण 1, रिंकू 1 विकेट लेने में कामयाब रहे।
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 5वें टी-20I मुकाबले में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए ईशान किशन को ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ अवॉर्ड से नवाज़ा गया। इन्होंने 43 बॉल में 6 चौके और 10 छक्के के साथ 103 रन बनाए। ईशान न्यूज़ीलैंड के खिलाफ फास्टेस्ट सेंचुरी जड़ने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन गए।
वहीं पूरे सीरीज में बेस्ट परफॉरमेंस के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव को ‘प्लेयर ऑफ़ द सीरीज’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इन्होंने 5 मैचों में 242 रन बनाए, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं।
यह भी पढ़े
01 फरवरी 📜 भारतीय तटरक्षक बल की स्थापना दिवस पर विशेष
सिसवन की खबरें : अंचलाधिकारी ने जमीनी विवाद का किया निपटारा
निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की असली ताकत – घनश्याम पाठक
सेवानिवृत शिक्षक का हुआ श्रद्धा व सम्मान के साथ विदाई

