गुठनी पुलिस ने क्यूआर कोड स्कैन कर धोखाधड़ी करने वाला अभियुक्त को किया गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के गुठनी थाना को लिखित आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें पीड़िता द्वारा उल्लेख किया गया कि उसकी दुकान पर एक ग्राहक द्वारा क्यूआर कोड स्कैनर के माध्यम से पैसा भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस संबंध में प्राप्त लिखित आवेदन के आधार पर गुठनी थाना में धारा-318(3)/316(2) बी०एन०एस० के अंतर्गत कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था।
अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त हिमांशु सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा कांड में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया गया है। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
> गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता :-
हिमांशु सिंह, पिता मुन्ना सिंह, साकिन छोटकी डौड, थाना दरौली, जिला सिवान।
> टीम में शामिल सदस्य –
थानाध्यक्ष, गुठनी थाना एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी।
* सिवान पुलिस आमजनों से अपील करती है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के कहने पर ऑनलाइन भुगतान, क्यूआर कोड स्कैन या व्यक्तिगत बैंकिग जानकारी साझा न करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति में तत्काल अपने नजदीकी थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन नंबर 9031683607 अथवा डायल-112 पर संपर्क करें।
यह भी पढ़े
बिहार में पुलिस खोज रही थी शराब: मिलने लगी हथियार, 4 तस्कर गिरफ्तार
सुपौल : डीएम के औचक निरीक्षण में खुली सरकारी दफ्तरों की पोल
‘पितरौ ध्यान लोकस’ मंदिर के निर्माण स्थल पर होली के दिन पूजा अर्चना
सिधवलिया की खबरें : युवक को उसके ही गांव के कुछ युवकों ने चाक़ू मारकर घायल किया
वरिष्ठ पत्रकार स्व. वीरेन्द्र कुमार यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
