अनियंंत्रित बाइक के टक्कर से एक की मौत दो घायल
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के महम्मदपुर थाने क्षेत्र के जोधन मोड़ पर गुरूवार की शाम अपने ससुराल से पत्नी और साले के नाबालिग़ पुत्र के साथ बाइक सवार की एक अनियंत्रित बाइक की चपेट मे आने से मौत हो गई तथा पत्नी तथा साले का पुत्र बूरी तरह घायल हो गए l
ग्रामीणों ने दोनो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया मे ले गए जिनका इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने गोपालगंज रेफर कर दिया l मौक़े पर पहुंची थाने की पुलिस शव बरामद करने गई ,परन्तु ग्रामीणों ने मुआवजे की माँग कर सड़क को जाम रखा l
बता दें कि बैकुंठपुर थाने के मठिया गांव के छोटेलाल राम ( 38 वर्ष ) अपनी पत्नी के साथ सिधवलिया थाने के बुचेया इनामीटोला गांव मे अपने ससुराल अपनी सास से मिलने आए थे l वे अपने साले राजेश राम का 8 वर्षीय पुत्र बंटी कुमार और अपनी पत्नी रीना देवी के साथ बाइक से अपने घर आ रहे थे। आने के दौरान महम्मदपुर थाने के जोधन मोड़ स्थित सिधवलिया- बलडीहा पथ पर सिधवलिया की तरफ से आ रहा बाइक सवार ने जोरदार धक्का मारकर फरार हो गया । जिससे मौक़े पर ही छोटेलाल राम की मौत हो गई तथा पत्नी और साले का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए l
ग्रामीणों दोनो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया ले गए,जहां इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने गोपालगंज रेफर कर दिया। मौक़े पर पहुंची थाने की पुलिस ने शव को बरामद करने का पप्रयास किया परन्तु आक्रोशित स्वजनों एवं ग्रामीणों ने मना कर दिया एवं मुआवजे की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया है l खबर लिखे जाने तक शव की बरामदगी नही हुई है और ग्रामीण सड़क जाम कर मुआवजे की माँग कर रहे हैँ l
यह भी पढ़े
कुचायकोट में अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई में 1405.29 लीटर देशी/विदेशी शराब बरामद
हाजीपुर में कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, 17 साल बाद जेल से निकलकर कर रहा था दुकान लूट की तैयारी
जमुई के गरसंडा पुल के पास 8 गिरफ्तार :पुलिस ने कट्टा-कारतूस बरामद किए
शिवहर में डकैती की योजना बनाते चार अपराधी गिरफ्तार:एक फरार, हथियार और नकदी बरामद
