बिहार सरकार में बालिका हर क्षेत्र में आगे – विधायक
बिहार दिवस पर हुआ भव्य कार्यक्रम
छात्राओं ने छठ पर्व पर संगीत प्रस्तुत किया
श्रीनारद मीडिया, जीरादेई, सीवान (बिहार):

सारण जिला के जीरादेई प्रखण्ड मुख्यालय के राजवंशी देवी उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के परिसर में सोमवार को बिहार दिवस मनाया गया जिसका शुभारंभ स्थानीय विधायक भीष्म प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार सरकार में बालिका हर क्षेत्र में आगे बढ़ी है तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार युवाओं के विकास व संवर्द्धन के लिये कटिबद्ध है । विधायक ने बताया कि छात्र एवं छात्राओं को हर क्षेत्र में दक्ष करने के लिए किताबी ज्ञान के साथ साथ तकनीकी ज्ञान भी विद्यालय के माध्यम से दिया जा रहा है । विधायक ने कहा कि जीरादेई का चौमुखी विकास हमारी प्राथमिकता है तथा जन समस्याओं की निराकरण के लिए अनवरत प्रयासरत रहता हूं । प्राचार्य विजय कुमार ने विद्यालय के प्रबंधिय व्यवस्था में विधायक के महती सुझाव एवं योगदान के लिए कृतज्ञता व्यक्त किया ।
छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल से सम्मानित किया गया ।
छात्राओं ने बिहार दिवस एवं छठ पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।
इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरज कुमार दुबे ,जदयू नेता क्रमशः मोहन राजभर ,संतोष प्रसाद ,शिबू शम्स ,मुखिया कयूम अंसारी , प्राचार्य डा कृष्ण कुमार सिंह ,सतीश कुमार तिवारी ,कृष्ण कुमार ओझा ,अभय कुमार पंडित ,सोनू यादव ,प्रशांत कुमार भारती ,कुमारी नीलिमा ,हरिकांत सिंह ,निवेदिता तिवारी ,गौरीशंकर यादव सहित सैकड़ों गणमान्य गण उपस्थित थे ।
यह भी पढ़े
मैरवा थाना पुलिस ने कार पर लदी 432 ली. अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
असम राइफल्स का कब हुआ था स्थापना ? स्थापना दिवस पर विशेष
24 मार्च 📜 क्या है अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि दिवस (World Achievers Day)
महाष्टमी व्रत व अन्नपूर्णा पूजन 26 मार्च को श्रद्धा भक्ति के साथ मनाई जायेगी
अस्ताचलगामी सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य
बिहार पुलिस ने गृहभेदन कांड का किया सफल उद्भेदन!
इंटर परीक्षा- मजदूर का बेटा अतुुल इंटर साइंस में 465 अंक प्राप्त किया
