सिधवलिया की खबरें : स्वास्थ्य विभाग ने एसपी का छिड़काव शुरु किया
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

कालाज़ार उन्मूलन के लिए प्रखंड स्वास्थ्य विभाग ने एसपी का छिड़काव शुरु कर दिया है l प्रखंड के विभिन्न गांवों मे एसपी छिड़काव कर्मी घर घर जा कर एसपी दवा का छिड़काव कर रहे हैं जिससे कालाज़ार रोग से बचने की उम्मीदें लोगों के चेहरे पर दिखाई दे रहीं हैं l
बता दें कि सिधवलिया प्रखंड के बारह पंचायतों के कुल तेरह गांवों मे छिड़काव कर्मी एसपी दवा का छिड़काव कर रहे हैं जिसमे अमरपुरा के सलेहपुर, बुचेया के बुचेया और बिशुनपुरा कोठी, शेर के मटौली,लोहिजरा के जोगीयार,सुपौली के सुपौली, कुशहर के कुशहर, महम्मदपुर के भोजपुरवा,बहदुरा और केशो गौरा,जलालपुर के जलालपुर कला और डुमरिया के डुमरिया गांवों के हर घर मे जाकर एसपी दवा का छिड़काव छोड़जाव कर्मियों को करना है जिसकी अवधि कुल 59 दिन है l इतने दिनों मे उन्हें छिड़काव का कार्य पूरा कर देना है l इस छिड़काव कार्य के लिए कुल दो टीम लगाए गए हैं l प्रत्येक टीम मे पाँच छिड़काव कर्मी व एक पर्यवेक्षक हैं l प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि एसपी छिड़काव उन्हीं गांवों मे हो रहा है जिन गाँव मे विगत तीन वर्षो मे एकाध कालाज़ार के रोगी पाए गए थे l यह कार्य हर हाल मे दो माह के अंदर पूरा कर लिया जाएगा l
बाइक फिसलने से युवक घायल
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
सिधवलिया थाने क्षेत्र के बुचेया रेलवे ढाला पर बाइक फिसलने के कारण एक युवक गिरकर बूरी तरह घायल हो गया जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया मे चल रहा है l बता दें कि बुधवार को बुचेया के राजेश कुमार यादव अपनी बाइक से अपने घर जा रहे थे कि बुचेया रेलवे ढाला पर बाइक का चक्का फिसल गया जससे बाइक सहित युवक गिर गया एवं वह बूरी तरह घायल हो गा l मौक़े पर पहुंचे स्थानीय लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया मे भर्ती कराया,जहां उसका इलाज चल रहा है l
अवकाश प्राप्त शिक्षक रामायण सिंह का निधन
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के सिधवलिया प्रखंड के पूर्व प्रमुख चिंटू सिंह के पिता व अवकाश प्राप्त शिक्षक रामायण सिंह का निधन मंगलवार की रात्रि मे हो गया जिससे प्रखंड क्षेत्र मे शोक की लहर जगी है l वे एक बच्चों के समर्पित शिक्षक के साथ साथ समाज के अच्छे सेवक भी थे l
उनके पढ़ाए बहुतेरे छात्र- छात्राएं अच्छे मुकाम हासिल किये हैं l उनके निधन पर लोहिजरा गाँव स्थित उनके आवास पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमे दो मिनट मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई l
शोक व्यक्त करने वालों मे पूर्व विधायक प्रेमशंकर प्रसाद, प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र उर्फ़ बाबू तिवारी,बीरेंद्र साह, शुभनारायण यादव, आनंदशंकर यादव, प्रेम यादव, पप्पू,मुन्ना राम सहित अन्य लोग शामिल थे l
यह भी पढ़े
यूपी की प्रमुख खबरें : बेहतर कूड़ा प्रबंधन हेतु 250 इलेक्ट्रिक एवं सी एन जी वाहन समर्पित
महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
सरलता के प्रतिमूर्ति थे मेरे पिता स्वं डाॅ.रामेश्वर सिंह- राकेश कुमार सिंह
ईरान ने अमेरिका से युद्धविराम की मांग की है- राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप
1 अप्रैल 2026 से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ कई महत्वपूर्ण नियम बदल गए हैं
