Headlines

सिधवलिया की खबरें : सलेहपुर में झोपड़ी के बथान में आग लगने से ढाई लाख की संपति जलकर राख

सिधवलिया की खबरें : सलेहपुर में झोपड़ी के बथान में आग लगने से ढाई लाख की संपति जलकर राख

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के महम्मदपुर थाने के सलेहपुर गाँव के चार व्यक्तियों के झोपड़ीनुमा बथान मे आग लग जाने के कारण बाइक,साइकिल,बेंच,कुर्सी, चौकी,ट्रॉली,सहित ढाई लाख की सम्पत्ति जलकर राख हो गई l मौक़े पर पहुँचे ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया l

 

बता दें कि शनिवार की शाम खाना बनाने के दौरान निकली चिंगारी से सलेहपुर गाँव के मौलादीन अंसारी,हाफिज अंसारी,धरम प्रसाद और रामपूजन तिवारी के झोपड़ीनुमा बथान मे आग लग गई l देखते ही देखते सभी झोपड़ियाँ धू धू कर जलने लगी l आग की लपट देख ग्रामीण दौड़े और आग बुझाने लगे l

काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया l वहीं, मौलादीन अंसारी की झोपड़ी मे रखी कोचिंग के बेंच,कुर्सी, चौकी, स्पेलेंडर बाइक,ट्रैक्टर की ट्रॉली,हाफिज अंसारी की झोपड़ी मे रखे पम्पसेट,पाइप,बिछावन,धरम प्रसाद झोपड़ी मे रखे लकड़ी,, कपड़ा और रामपूजन तिवारी की झोपड़ी मे रखे लकड़ी और अनाज सहित ढाई लाख रूपए की सम्पत्ति जलकर राख हो गई l

 

 

शराब के नशे में तीन युवक गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
महम्मदपुर उत्पाद थाने की पुलिस ने बैकुंठपुर की राजापट्टी कोठी बाजार मे छापेमारी कर शराब के नशे मे तीन युवकों को गिरफ्तार किया l उत्पाद थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि सारण जिले के मशरख थाने के दुर्गौली गाँव के नौशाद मियाँ, बैकुंठपुर के बामो गाँव के विनोद कुमार और पिपरा गाँव के गौत्तम राय शराब पीकर हंगामा कर रहे थे कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी कर तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय मे भेज दिया l

 

 

मारूति कार से 69.120 लीटर अंग्रेजी शराब  के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):


महम्मदपुर उत्पाद थाने की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर महम्मदपुर थाने के श्यामपुर मोड़ पर वाहन जाँच के दौरान 69.120 लीटर अंग्रेजी शराब लदी एक मारुती कार को जप्त किया तथा कार पर सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी कर न्यायालय मे भेज दिया l

 

बता दें कि शनिवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद थाने टीम ने महम्मदपुर थाने के श्यामपुर मोड़ पर वाहन जाँच कर रही थी कि हरदिया की तरफ से आ रही मारुति कार को रोक कर जाँच करने लगी l

जाँच के क्रम मे टीम ने 69.120 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद कर उक्त कार को जप्त कर थाने लाई एवं उक्त कार पर सवार चालक सिवान जिले के गोरेयकोठी थाने के मिर्जापुर गाँव के विजय कुमार सिंह और दूसरा आरोपी गोरेयाकोठी थाने के बाजितपुर गाँव के विधायक सिंह को गिरफ्तार किया l थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी कर न्यायालय मे भेज दिया गया l

 

 

यह भी पढ़े

महिला सशक्तिकरण-उद्यम: ‘बनो उद्यमी’ से बदली 14 महिलाओं की तकदीर, बिहटा में आत्मनिर्भरता की नई मिसाल

मशरक जंक्शन रेलवे स्टेशन के बाहर सड़क पर ऑटो रिक्शा का अतिक्रमण , यात्री परेशान

सरकारी अस्पताल में बच्ची के जन्म पर वसूली गयी ‘बधाई’, नहीं देने पर समझो शामत आई!

रघुनाथपुर : दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग घायल,सभी सीवान रेफर

बंद पड़े घर का ताला तोड़कर हजारों रुपए मूल्य की सम्पति चोरी

मांझी मंडल भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित

इंटर मैट्रिक में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Leave a Reply

error: Content is protected !!