सिधवलिया की खबरें : देशी शराब के साथ दो महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाने की पुलिस ने थाने क्षेत्र के मटौली गाँव मे छापेमारी कर देशी शराब के साथ दो महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l जमादार अभय कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मटौली मुशहर टोली गाँव मे छापेमारी कर 55 लीटर देशी शराब के साथ शंकर मुशहर,सरस्वती देवी और रुक्मिणा देवी को गिरफ्तार किया l पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत तीनो आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी कर न्यायालय मे भेज दिया l
अज्ञात चोरों ने तीन पानी मोटर चुराई
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाने क्षेत्र के बलरा गाँव मे गत रात्रि अज्ञात चोरों ने तीन व्यक्तियों के पानी का तीन मोटर की चोरी कर फरार हो गए l थाने की पुलिस ने तीनों व्यक्तियों के दिये आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन शुरु कर दिया है l
बता दें कि गत रात्रि बलरा गाँव के रामविनय कुशवाहा की दूकान पर लगा पानी का मोटर की चोरी अज्ञात चोरों ने सुनसान का फायदा उठाकर कर लिए l
वहीं, अज्ञात चोरों ने बलरा के रामकरण दूबे और राम प्रवेश यादव के बथान मे लगे दो पानी के मोटर की चोरी कर फरार हो गए l पुलिस ने उक्त तीनों व्यक्तियों के दिये आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन शुरु कर दिया है l
यह भी पढ़े
जदयू नेता अमरेन्द्र सिंह कश्यप को दी गई श्रद्धांजलि
पीएनजी कनेक्शन में जबरदस्त बढ़ोतरी
युद्ध से रसोई तक कारगर है टेफ्लॉन
Raghunathpur: उच्च माध्यमिक विद्यालय गभिरार में सफल विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन
मुजफ्फरपुर में कुख्यात ‘मास्टर’ भैरव त्रिपाठी अवैध हथियार बेचते गिरफ्तार
