Headlines

खगड़िया में छापेमारी कर फर्जी आधार कार्ड गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

खगड़िया में छापेमारी कर फर्जी आधार कार्ड गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

सीमावर्ती क्षेत्र के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में फर्जी आधारकार्ड बनवाने वाले गिरोह के उद्भेदन के बाद पुलिस लगातार गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. इसी कड़ी में पुलिस की विशेष टीम ने शनिवार की शाम को खगड़िया शहर में भी एक मोबाइल की दुकान में छापेमारी की. छापेमारी में पुलिस ने खगड़िया जिले के पौड़ा, फुलवरिया निवासी कुदंन कुमार को गिरफ्तार किया है.

 

किशनगंज पुलिस ने एसटीएफ, खगड़िया पुलिस व अररिया पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी अभियान चला कर आरोपित को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपित मोबाइल दुकान की आड़ में फर्जी आधारकार्ड बनवाता था. शनिवार की शाम को किशनगंज पुलिस के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में की गयी कार्रवाई के बाद किशनगंज पुलिस खगड़िया व अररिया जिले में छापामारी अभियान चला रही थी. इसी क्रम में खगड़िया जिले में एक मोबाइल दुकान में फर्जी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड बनाने के आरोप में उक्त युवक को गिरफ्तार किया गया है.

खगड़िया से गिरफ्तार कुंदन कुमार के मोबाईल दुकान से पुलिस इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाईल फोन, लेपटॉप व दुकान से फर्जी प्रमाण पत्र, फोटो शॉप शॉफ्टवेयर से बना फर्जी आधार कार्ड, मूल आधार कार्ड, आधार कार्ड की छायाप्रति, जाति प्रमाण पत्र, विभिन्न उम्र के व्यक्तियों का जन्म प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना के लिए

 

आवेदन पत्र, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, इंडेन गैस एजेंसी का दस्तावेज की लगभग 500 छायाप्रति बरामद की गयी है. पुलिस गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर रही है. इस गिरोह में अन्य लोगों के शामिल होने की संभावना जतायी जा रही है. वहीं पकड़े गए आरोपित को पुलिस की टीम रविवार को किशनगंज लेकर पहुंची.

यह भी पढ़े

10 हजार के इनामी व वांछित अपराधी सलाम गिरफ्तार

दलपीठी का लोक और उसकी रसोई

सराय थानान्तर्गत सी.एस.पी. संचालक के साथ लूट कांड का सफल उद्भेदन

पाँच किलो वाले सिलिंडर की नहीं होगी कोई कमी

कमच्छा स्थित एम वी एन स्पोर्ट्स एरीना में क्रिकेट मैच के बाद संदीप शर्मा ने पुरस्कार वितरण किया

कमच्छा स्थित एम वी एन स्पोर्ट्स एरीना में क्रिकेट मैच के बाद संदीप शर्मा ने पुरस्कार वितरण किया

सीवान में जनक यूरोकेयर का हुआ भव्य उद्घाटन

करिश्मा तिवारी के द्वारा स्पोर्ट्स एरीना में क्रिकेट मैच के बाद खिलाड़ीओ को मेडल और उपहार दिया

Leave a Reply

error: Content is protected !!