नगर पंचायत मशरक में सुल्तानगंज के दिवंगत कार्यपालक पदाधिकारी को दी गई श्रद्धांजलि
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिला के मशरक नगर पंचायत कार्यालय परिसर में गुरुवार को भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की असामयिक मृत्यु पर शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।आपको बता दें कि सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में हुई गोलीबारी की घटना में उनकी मौत हो गई थी।
उसी को लेकर मशरक नगर पंचायत कार्यालय परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें नगर पंचायत के चेयरमैन सोहन महंतों,उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अमित सिंह, वार्ड पार्षद राजेश तिवारी, दिनेश कुशवाहा, सिकंदर महंतों, चंद्रप्रकाश प्रसाद, विकेश राम,सूरज राम,कमलेश सिंह, कार्यालय कर्मी रिशु कुमार, विशाल कुमार, रोहित कुमार, अभिषेक कुमार समेत अन्य कई मौजूद रहें।
सभी ने दिवंगत अधिकारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया तथा ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
यह भी पढ़े
गया में सड़क हादसे के बाद भीड़ ने किया था पुलिस पर हमला, 26 गिरफ्तार, कई जवान हुए थे घायल
जी.बी. नगर थाना गोलीकांड का उद्भेदन, महज 03 घंटे के अंदर 02 अभियुक्त गिरफ्तार
कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के दौरान फरार अभियुक्त गिरफ्तार
आज श्रद्धा व आस्था के साथ मनाई जायेगी बुद्ध पूर्णिमा
अपराधियों को माला पहनाने की जरूरत नहीं है, माला चढ़ाइए- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
