सिधवलिया की खबरें : हत्या आरोपी गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाने के हत्या के एक आरोपी को सिधवलिया थाने की पुलिस ने महम्मदपुर के कटहरिया गांव में छापेमारी कर गिरफ्तार किया l थानाध्यक्ष सोमनाथ झा ने बताया कि कटहरिया के हत्या के आरोपी कन्हैया प्रसाद के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी 2022 में ही दर्ज किया गया तब से 4 वर्षों तक वह फरार चल रहा था l पुलिस ने उक्त फरार आरोप को शनिवार को गिरफ्तार कर पूछताछ करने के बाद न्यायालय में भेज दिया गया l
दंपति को लाठी रड से मारपीट कर किया घायल
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाने क्षेत्र के रामपुर गांव में एक दंपत्ति को उसी गांव के कुछ लोगों ने रॉड और लाठी डंडे से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया l पुलिस ने उक्त व्यक्ति के बयान पर चार लोगों पर प्राथमिकी कर मामले की छानबीन कर दिया है l बता दें कि गत 22 अप्रैल को रामपुर के नंदलाल सहनी एवं उनकी पत्नी फुलभावती देवी को उसी के गांव की संजू देवी,सूरज कुमार,दीपक कुमार और मालती देवी ने रॉड और लाठी डंडे से मारकर घायल कर दिया जिसकी पुलिस ने उक्त चार आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी कर मामले की छानबीन कर रही है l
ई रिक्शा पलटने से तीन व्यक्ति घायल
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के महम्मदपुर थाने क्षेत्र के करसघाट घाट धोबी टोला स्थित एन एच 27 पर शुक्रवार की देर शाम एक ई रिक्शा के अचानक पलटने से सवार तीन व्यक्ति घायल हो गए जिनका इलाज ट्रामा सेंटर झझवा में चल रहा है l बता दें कि एन एच 27 पर करसघाट के सुमन कुमार बैठा,जगदीश कुमार और दिलीप कुमार ई रिक्शा पर बैठ कर अपने घर आ रहे थे कि ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे तीनों सवार व्यक्ति घायल हो गए जिनका इलाज ट्रामा सेंटर झझवा में चल रहा है l
यह भी पढ़ें
पटना से गोपालगंज जाने के दौरान विधायक अनंत सिंह का अमनौर में ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी आंधी-बिजली से सावधान रहने की सलाह
सीवान के महामाया प्रसाद बने थे बिहार के प्रथम गैर कांग्रेसी मुख्य मंत्री
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का कथासार
