चाकूबाजी की घटना के मामले में तीन लोगों को नामजद तीन अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान ( बिहार):
सीवान जिला के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के पिपरहियां समाधि बाबा स्थान के पास शनिवार को हुई चाकूबाजी की घटना में रविवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। इस मामले में चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हुए जलपुरवा गांव के आशुतोष कुमार उर्फ छोटू सिंह के पिता सुमन्त कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है।
इसमें उन्होंने तीन लोगों गांव के ही गोलू कुमार सिंह, संतोष सिंह उर्फ पिअर व दिल्सादपुर के कुंदन कुमार सिंह को आरोपित किया है। साथ हीं अन्य तीन अज्ञात लोगों को भी आरोपित किया है। अपने आवेदन में उन्होंने कहा है कि कुंदन व संतोष ने उनके पुत्र आशुतोष उर्फ छोटू सिंह को पीछे से पकड़ लिया और गोलू सिंह ने जान मारने की नीयत से चाकू से ताबड़तोड़ पेट, छाती व कान पर वार कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। वहीं सूरज कुमार व आशुतोष कुमार को भी चाकू मारकर घायल कर दिया ।
सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए भगवानपुर सीएचसी लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल आशुतोष कुमार उर्फ छोटू सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। चाकू उसके पेट, गर्दन व कान में लगी है।
उसका सिवान के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। इस मामले में थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि एक मुख्य आरोपित गोलू सिंह को घटना में उपयोग की गई चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
यह भी पढ़े
बिहार आर्थोपेडिक एसोसिएशन के तत्वावधान में हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञों का संगोष्ठी आयोजन
ट्यूशन जा रही युवती को ट्रक ने मारा टक्कर
केवारी कला में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दोनों ओर से हुई प्राथमिकी दर्ज
सिसवन की खबरें : मारपीट की घटना में महिला घायल
फूड एंड एलाइड वर्कर्स यूनियन का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित
सीवान पुलिस ने पूर्व एमएलसी के भांजा की हत्या करने वाला पुलिस एनकाउंटर में ढेर
नाथू ला और लिपुलेख मार्ग से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर की यात्रा
जहरीली शराब कांड सहित आधा दर्जन थानों का वांछित आरोपित कुर्की जप्ती शुरू होते ही किया आत्मसमर्पण
हिलसड़ हनुमान मंदिर के पास एक महिला की सड़क दुर्घटना में हुई मौत
