Headlines

सीवान भगवानपुर हाट के रितेश तिवारी पश्चिम बंगाल के काशीपुर बेलगछिया सीट से बीजेपी विधायक निर्वाचित

नव निर्वाचित विधायक रितेश तिवारी

 

सीवान भगवानपुर हाट के रितेश तिवारी पश्चिम बंगाल के काशीपुर बेलगछिया सीट से बीजेपी विधायक निर्वाचित

क्षेत्र में जश्न का माहौल , घर में बज रहा बधाई का बाजा

माता पिता ने  कुल देवी , ग्राम देवी देवताओं का किया पूजा

 

श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार):

 

नव निर्वाचित विधायक रितेश तिवारी

बधाएं कब रोक सकी है, आगे बढ़ने वालों की, विपदाएं कब रोक सकी है पथ पर चलने वालों की। इस पंक्ति को चरितार्थ कर दिखाया है सीवान जिला के भगवानपुर हाट प्रखंड के चोरौली गांव के रितेश तिवारी ने ।

चोरौली गांव के रितेश ने अपने समर्पण एवं परिश्रम के बल पर भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह पर पश्चिम बंगाल के काशीपुर बेलगछिया विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीत कर साबित कर दिया है कि परिश्रम का फल मीठा होता है ।

चोरौली निवासी जगरनाथ तिवारी का जेष्ठ पुत्र रितेश तिवारी भाजपा का एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में थे ।जिन्हें पार्टी द्वारा चुनाव लड़ाया गया। इस चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की है। चुनाव जीतकर विधायक बनने की खबर जैसे ही उनके गांव पहुंचा। लोगों में उत्साह भर गया। गांव में रह रहे बुजुर्ग माता सुन्दरपति देवी एवं पिता जगरनाथ तिवारी हर आने वाले का मुंह मीठा करा रहे थे। दरवाजे पर बैंड बाजा बज रहा था। लोग पहुंच माता पिता को बधाई दे रहे थे।

चौरौली गांव स्थित आवास पर बैठे माता पिता एवं स्वजन बजते बैंड बाजा

पिता जगरनाथ तिवारी ने बताया कि वह कोलकाता में रेलवे में नौकरी करते थे । दो पुत्र रितेश तिवारी शुरू से बीजेपी का हो गया ।छोटा बेटा राजेश तिवारी दिल्ली कोर्ट में अधिवक्ता है। एक बेटी बबीता कुमारी कोलकाता में शिक्षिका है।

उन्होंने बताया कि अब वह लोग गांव ओर कोलकाता दिनों जगह रहते है। उन्होंने बताया कि रितेश पत्नी हेमा तिवारी एवं अपने दो बेटियों सीरिया एवं समृद्धि के साथ कोलकाता रहते है । बधाई देने वालों में पूर्व मुखिया सुशील उपाध्याय, भाजपा नेता राजीव कुमार सिंह , राकेश सिंह , मुकेश सिंह , हरेंद्र तिवारी , बीजेपी जिला उपाध्यक्ष सुजीत पांडेय , महामंत्री अवधेश कुमार पांडेय आदि शामिल थे।

 

 

यह भी पढ़ें

वाहन जांच के दौरान दूल्‍हे की गाडी रोक कर एसएसपी ने जांच कारवाई

मशरक में हत्या के कांड में 02 अभियुक्त को आजीवन कारावास और 25,000 रूपए की अर्थदण्ड

 हत्या  कांड में 01 अभियुक्त को 03 वर्ष एवं 4 माह का कारावास और 5,000 रूपए की अर्थदण्ड

आरा में सीओ के ड्राइवर ने राजस्व कर्मी के बेटे पर तान दी पिस्टल, एसपी ने बैठाई उच्चस्तरीय जांच टीम

रघुनाथपुर : बंगाल और असम में हुई प्रचंड जीत पर बंटी मिठाइयां और फूटे पटाखे

असम में विपक्ष में बैठेंगे केवल मुस्लिम विधायक,कैसे?

‘मेरे इस्तीफे का सवाल ही नहीं, हम हारे नहीं हराया गया है’-ममता बनर्जी

पत्रकारिता का ‘ऑस्कर’:दो भारतीय पत्रकारों ने जीता पुलित्जर

बंगाल में भाजपा ने कैसे 53 सीटों पर लगाई सेंध?

Leave a Reply

error: Content is protected !!