अंबेडकर चौक पर बवाल, 16 नामजद समेत 40 पर केस
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन चैनपुर थाना क्षेत्र के नगई गांव में हुए विवाद में युवक की हत्या के बाद शुक्रवार को आक्रोशित लोगों ने अंबेडकर चौक पर जमकर बवाल काटा। गुस्साए लोगों ने मुख्य सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की और आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आम लोगों को भारी परेशानी हुई।सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
काफी समझाने-बुझाने और मशक्कत के बाद आवागमन बहाल कराया गया। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा, सड़क जाम, आगजनी व विधि-व्यवस्था भंग करने की धाराओं में कार्रवाई की है।इस मामले में पुलिस ने 16 नामजद तथा 40 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वीडियो फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
यह भी पढ़े
भीमराव अम्बेडकर जयंती पर ट्रेन रोक झंडा लगाने के आरोप में चार गिरफतार
प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजित
कुरसेला में भारत गैस एजेंसी की मनमानी जारी
मशरक की खबरें : वाहन चेकिंग में शराब से लदा स्क्रारपियो जप्त ,चालक फरार
गयाजी में किसान की हत्या, बॉडी पर बुलेट के निशान
