अमनौर CHC में उमड़ी गर्भवती महिलाओं की भीड़, डेढ़ सौ से अधिक की जांच
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

देश में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत आज सारण जिले के अमनौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गर्भवती महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली, जहां डेढ़ सौ से अधिक महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमनौर में आयोजित इस विशेष शिविर में चिकित्सकों द्वारा गर्भवती महिलाओं का ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, वजन सहित अन्य जरूरी जांच की गई। साथ ही सुरक्षित मातृत्व, पोषण और नियमित जांच को लेकर महिलाओं को जागरूक भी किया गया।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रत्येक माह की 9, 15 और 21 तारीख को विशेष जांच शिविर आयोजित किया जाता है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा सके. अमनौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी संख्या में पहुंच रही गर्भवती महिलाएं इस बात का संकेत हैं कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ रही है.
यह भी पढ़े
भीमराव अम्बेडकर जयंती पर ट्रेन रोक झंडा लगाने के आरोप में चार गिरफतार
प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजित
कुरसेला में भारत गैस एजेंसी की मनमानी जारी
मशरक की खबरें : वाहन चेकिंग में शराब से लदा स्क्रारपियो जप्त ,चालक फरार
गयाजी में किसान की हत्या, बॉडी पर बुलेट के निशान
