दुःख की घड़ी में यादव परिवार के साथ खड़ा है लोकमंच : कुणाल सिकंद
श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क:

भारतीय लोकमंच पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव कुणाल सिकंद ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के छोटे भाई तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय प्रतीक यादव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
अपने शोक संदेश में श्री सिकंद ने कहा कि प्रतीक यादव बेहद संवेदनशील और समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उन्होंने हमेशा जरूरतमंद लोगों एवं बेजुबान पशुओं की सेवा को प्राथमिकता दी और मानवता के हित में लगातार कार्य करते रहे। उनका अचानक इस दुनिया से चले जाना समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
श्री कुणाल सिकंद ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में लोकमंच पूरी मजबूती और संवेदना के साथ अखिलेश यादव एवं उनके परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
यह भी पढ़े
पृथ्वी के प्राचीन ताप में डूबा मलमास
राजनीति साहित्य को क्यों अपना उपनिवेश बनाए रखना चाहती है?
महावीरी विजयहाता में प्रांतीय समूह खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारी अंतिम चरण में
बजरंग बली ,शिव एवं शनिदेव की प्रतिमा की निकाली गई शोभा यात्रा
