Headlines

सिधवलिया की खबरें :सकला गांव में हुई मारपीट में  महिला घायल 

सिधवलिया की खबरें :सकला गांव में हुई मारपीट में  महिला घायल

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाने क्षेत्र के सकला गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला घायल हो गई l जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया में चल रहा है l घायल में रेणु देवी हैं जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया में चल रहा है l

 

सरेया पहाड़ गांव से शराब के नशे में पांच युवक गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के महम्मदपुर उत्पाद थाने की टीम ने सरेया पहाड़ एवं महम्मदपुर में छापेमारी कर शराब के नशे में पांच युवकों को गिरफ्तार किया l थानाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह ने बताया कि सरेया पहाड़ गांव में पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर थाने के इंग्लिश पहाड़पुर गांव के नरेश पासवान,सलेमपुर के मंजीत कुमार और सरेया पहाड़ के खुर्शीद आलम तथा महम्मदपुर में कुशहर के रविरंजन कुमार और लोहिजरा के धर्मेंद्र ठाकुर ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे कि टीम ने गुप्त सूचना पाकर पांचों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में भेज दिया l

 

 

घर में रखी 50 लीटर देशी शराब बरामद

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पाकर थाने क्षेत्र के हसनपुर गांव में छापेमारी कर अजय सहनी के घर में रखी 50 लीटर देशी शराब बरामद किया l वहीं, अजय सहनी फरार बताए गए l वहीं, पुलिस ने गुप्त सूचना पाकर थाने के सलेमपुर चेवर में सिकटिया पुलिया के पास 17.280 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया एवं लगी एक बाइक को जप्त कर थाने लाई l थानाध्यक्ष सोमनाथ झा ने बताया कि उक्त नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी कर मामले की छानबीन कर रही है l

 

हत्या के प्रयास मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया थानाक्षेत्र के जलालपुर गांव से पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l गिरफ्तार आरोपी जलालपुर गांव के सुबोध राय,बबलू कुमार एवं शिवजी राय है l बता दें कि सिधवलिया थाने में इनके विरूद्ध 9 नवंबर 2025 को हत्या के प्रयास मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, तब से ही ये फरार चल रहे थे l सिधवलिया थानाध्यक्ष सोमदेव कुमार झा को गुप्त सूचना मिली कि ये घर पर आए हुए हैं l पुलिस ने जलालपुर कला गांव में इनके घर पर छापेमारी कर इनको गिरफ्तार कर लिया l तदोपरांत, पूछताछ के बाद न्यायालय में भेज दिया l

 

यह भी पढ़े

 सुहागिन महिलाओं ने पतियों की लम्बी उम्र के लिए की किया वट सावित्री का व्रत, वट वृक्ष की पूजा कर मांगी मन्नते

समस्तीपुर में गैराज के मालिक की गोली मारकर हत्या

हनुमान चालीसा पढ़ने से प्राण शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है

डीआईजी हरिकिशोर राय के रडार पर एक और अधिकारी

बिहार में 145000 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया JE, निगरानी विभाग ने किया ट्रैप

वट सावित्री व्रत आज, सुहागिन महिलाएं करेंगी पति की दीर्घायु की कामना

बीडीओ ने प्रगणकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया  सम्मानित

राहुल गांधी के अपने से कैसे छिनी केरल CM की कुर्सी?

सीबीआई ने नीट मामले में पूरे रैकेट का किया भंडाफोड़

Leave a Reply

error: Content is protected !!