विश्व कल्याण की कामना ही यज्ञ का , है मूल उद्देश्य
शंख व घण्टी की ध्वनि से गूंज उठा वातावरण ।
श्रीनारद मीडिया, जीरादेई, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के जीरादेई प्रखण्ड क्षेत्र के पुख़रेड़ा गांव स्थित धरनहीं धाम परिसर में चल रहे श्री रुद्र महायज्ञ शनिवार को सम्पन्न हो गया ।
डिवाइन ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूट के चेयरमैन सुभाष चंद प्रसाद यज्ञ में भाग लिया तथा परम गुरु रामनारायण दास जी महाराज से मिल प्रसाद व आशीर्वाद प्राप्त किया ।
आचार्य संजय तिवारी ने कहा कि विश्व कल्याण की कामना ही यज्ञ का मूल उद्देश्य है ।उन्होंने बताया कि यज्ञ से धार्मिक लाभ के साथ साथ वैज्ञानिक लाभ भी है ।आचार्य गण ने शंखनाद व घण्टी के ध्वनि से पूरे वातावरण को गुंजा दिया ।यज्ञ समिति द्वारा आचार्यो को दान दक्षिणा देकर विदा किया गया । यज्ञ के संयोजक अर्जुन कुशवाहा ने कहा कि यज्ञ का मूल उद्देश्य लोक कल्याण होता है ।
उन्होंने बताया कि आज विश्व में जो महामारी फैली हुई है ,ऐसी रोगों से छुटकारा पाने के लिये ही काफी मात्रा में प्रतिदिन हवन किया गया तथा शंख व घण्टी की ध्वनि गुंजित की गई ।उन्होंने बताया कि इन सारे विधियों का वैज्ञानिक आधार है ।
ध्वनि का भी वैज्ञानिक आधार है जिससे विभिन्न प्रकार के कीटाणु नष्ट हो जाते है ।भरौली मठ के परम संत रामनारायण दास जी महाराज ने उपस्थित भक्तों को आशीष दे सबका मंगल कामना किया । इस मौके पर प्राचार्य डा कृष्ण कुमार सिंह पंडित गिरीश तिवारी,सुभाष चंद प्रसाद, मुखिया अर्जुन प्रसाद ,राम बहादुर गिरी,अर्जुन कुशवाहा, रामशीष कुशवाहा,बंधु तिवारी आदि उपस्थित थे ।
यह भी पढ़े
महावीरी विद्यालय विजयहाता में आज से शुरू होगी विद्या भारती की 37वीं प्रांतीय समूह खेलकूद प्रतियोगिता
पीछे से ट्रक की टक्कर में बोलेरो चालक सहित छह घायल, बाल-बाल बची जान
लापरवाही पर डीएम सख्त, मिल्कीपुर एसडीएम समेत 23 अधिकारियों का वेतन रोका
समस्तीपुर में गैराज के मालिक की गोली मारकर हत्या
हनुमान चालीसा पढ़ने से प्राण शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है
डीआईजी हरिकिशोर राय के रडार पर एक और अधिकारी
बिहार में 145000 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया JE, निगरानी विभाग ने किया ट्रैप
वट सावित्री व्रत आज, सुहागिन महिलाएं करेंगी पति की दीर्घायु की कामना
