महम्मदपुर थाना में नए थानाध्यक्ष ने संभाला पदभार, शराब माफियाओं पर कार्रवाई का दिया संदेश
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के महम्मदपुर थाना में नए थानाध्यक्ष के रूप में चंदन कुमार चौबे ने पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने, शराब माफियाओं पर सख्त कार्रवाई करने तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को अपनी प्राथमिकता बताया।
थानाध्यक्ष चंदन कुमार चौबे ने कहा कि हाईवे सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं एवं अपराध पर नियंत्रण रखा जा सके। उन्होंने पुलिस-पब्लिक मैत्री संबंध को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि आम लोगों के सहयोग से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
इस दौरान थाना परिसर में चौकीदार परेड का आयोजन किया गया, जिसमें सभी चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क रहने एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने का निर्देश दिया गया। नए थानाध्यक्ष के आगमन से क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद जताई जा रही है।
यह भी पढ़े
वर्दी के लिए जुनून, बाजार से गांव तक सड़कों पर दौड़ लगा रहीं लड़कियां
सारण में स्वास्थ्य सेवाओं की जांच को पहुंची केंद्रीय एक्सपर्ट टीम
शिक्ष विभाग में बड़ी तैयारी: बिहार के सरकारी स्कूलों की टाइमिंग में हो सकता है बड़ा बदलाव
DIG चंदन कुशवाहा ने मुजफ्फरपुर सदर थाने को गोद लिया
मुजफ्फरपुर में STF ने 15 साल से पुलिस को चकमा दे रहे वांटेड को किया गिरफ्तार
पुलिस दबिश के कारण गोलीकांड के नामजद अभियुक्त न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
