Headlines

सिधवलिया की खबरें*  जलालपुर में भव्‍य कलश यात्रा के साथ श्रीरूद्र महायज्ञ  प्रारंभ

सिधवलिया की खबरें*  जलालपुर में भव्‍य कलश यात्रा के साथ श्रीरूद्र महायज्ञ  प्रारंभ

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया प्रखंड के जलालपुर बाजार स्थित अदबुद बाबा के दरबार में आयोजित श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलशयात्रा से किया गया l कलशयात्रा में 1501 कन्याओं ने भाग लिया l कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर जलालपुर बाजार,विशुनपुरा बाजार होते हुए बखरौर स्थित बदुराहा पोखड़े में जल भर कर पुनः शिव मंदिर के प्रांगण में पहुंची l

 

कलश यात्रा में हाथी, घोड़े,बैंड बाजे, शोभा बढ़ा रहे थे l हजारों महिला पुरुष श्रद्धालुओं के हर हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया था l

कलश यात्रा में देवी देवताओं की झांकियाँ श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही थी l आयोजन समिति के सदस्य सह पंचायत के मुखिया गुड्डू सिंह ने बताया कि महायज्ञ में अयोध्या धाम से पधारी कथा प्रवक्ता सुश्री किशोरी प्रिया द्वारा शिवमहापुराण की कथा सुनाई जाएगी तथा रामलीला मंडली द्वारा रामलीला की प्रस्तुति की जाएगी l

यह महायज्ञ 29 मई को हवन पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा l कलशयात्रा में यज्ञाचार्च विशाल भारद्वाज, महंथ श्री रामकरण दास जी,सरपंच कुंवर बलि राय,संदीप यादव, पैक्स अध्यक्ष अजय राय आदि शामिल रहे l

 

 

अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):


गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाना क्षेत्र के सलेमपुर पूर्वी वार्ड संख्या 7 में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया।

सूचना पाकर पहुंची थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन में जुट गई l बताया जाता है कि सलेमपुर गांव निवासी सुरेश प्रसाद के घर में देर रात खिड़की तोड़कर चोर अंदर घुस गए। इसके बाद घर में रखे लगभग छह लाख रुपये नकद तथा सात थान सोने-चांदी के गहनों की चोरी कर फरार हो गए।

 

घटना की जानकारी उस समय हुई जब गांव में शोर हुआ और परिवार के लोग जगे और घर का सामान बिखरा देखा। घरवालों ने बताया कि चोर घर से अटैची भी उठा ले गए थे, जो कुछ दूरी पर टूटी हालत में मिली। अटैची से केवल 900 रुपये बरामद हुए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े

भोदसा गांव स्थित महावीर मंदिर में घटना की जानकारी लेते प्रशासनिक अधिकारी व मौजूद ग्रामीण 

एचआईवी से संक्रमित व्यक्तियों में मिशन मोड में होगी सक्रिय टीबी की पहचान और उपचार

तीन माह से वेतन नहीं मिलने से नियोजित शिक्षकों में आक्रोश

प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

PM मोदी लेंगे कोई बड़ा फैसला? विदेश से आते ही बुलाई अहम बैठक, सभी मंत्री होंगे शामिल

26 मई चलेगा हीट वेव , भीषण गर्मी चेतावनी  

Leave a Reply

error: Content is protected !!