श्री राजूल लक्ष्मी धाम 24 घंटे के अखंड हरि नाम संकीर्तन संपन्न
श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण (बिहार):

सारण जिला के जलालपुर प्रखंड के पिरारी गाँव स्थित श्री राजूल लक्ष्मी धाम में 21 से 22 मई तक आयोजित 24 घंटे के अखंड हरि नाम संकीर्तन का भव्य समापन पूर्णाहुति के साथ हुआ। “वन्दे गुरु परम्पराम्” के उद्घोष के साथ शुरू हुए इस आयोजन में क्षेत्र भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ 21 मई को आचार्य संतोष कुमार द्विवेदी द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कराई गई।
श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर देवेन्द्र दास जी महाराज (पूज्य सरकार जी) एवं श्री श्री 108 महंत मनन दास जी महाराज के सानिध्य में संकीर्तन प्रारंभ हुआ। संकीर्तन में महंत ब्रजेश दास जी महाराज, महंत अशोक दास जी महाराज सहित सारण, वैशाली और आसपास के जिलों से सैकड़ों की संख्या में साधु-संत पहुंचे।
लगातार 24 घंटे तक “हरे कृष्ण हरे राम” की गूंज से पूरा पिरारी गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने नृत्य-कीर्तन कर प्रभु का गुणगान किया। बीच में श्रीनाथ जी की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र रही। 22 मई को हवन-पूजन और भंडारे के साथ पूर्णाहुति की गई।
आयोजन स्थल पर सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के विशेष इंतजाम किए गए थे। महामंडलेश्वर देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि कलियुग में हरि नाम संकीर्तन ही जीव के कल्याण का सर्वोत्तम साधन है। इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ है। हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।
यह भी पढ़े
सिधवलिया की खबरें : शिक्षा मंत्री ने विद्युत शवदाह गृह निर्माण हेतु किया भूमि पूजन
जिला युवा अधिकारी से युवा विकास पर चर्चा
सामाजिक अंकेक्षण को लेकर बीईओ ने प्रधानाध्यापकों के साथ किया बैठक
छपरा में ईयरफोन ब्लास्ट होने से युवक बुरी तरह जख्मी
रोहतास में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी का बड़ा एक्शन, सासाराम अंचलाधिकारी समेत 3 अरेस्ट
रोहतास में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी का बड़ा एक्शन, सासाराम अंचलाधिकारी समेत 3 अरेस्ट
लखनऊ नशीला इंजेक्शन लगाकर मरीज से दुष्कर्म, डॉक्टर निलंबित
सीवान: मैरवा स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
फर्जी आधार कार्ड बना रहे दो युवक गिरफ्तार, एक लेपटॉप, प्रिंटर व आई स्कैनर जब्त
