Headlines

जलालपुर  के सेवानिवृति बीईओ का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित  

जलालपुर  के सेवानिवृति बीईओ का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

श्रीनारद मीडिया, मनोज तिवारी, छपरा (बिहार):

छपरा जिला के  जलालपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निभा कुमारी का विदाई सह सम्मान समारोह सोमवार को शिव विवाह भवन मिश्रावलिया में आयोजित किया गया। विदाई सह सम्मान कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार ने किया। वहीं संचालन रामकुमार सिंह ने किया।

मौके पर वक्ताओं ने उनके कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की। बताते चलें कि निभा कुमारी का शिक्षा दीक्षा मुजफ्फरपुर से पूरा करने के बाद बुनियादी विद्यालय सरैया मुजफ्फरपुर में अमूल्य सेवाएं दी उसके बाद बुनियादी विद्यालय बलुआ टोला बनियापुर में बतौर प्रधानाध्यापक के रूप में सेवा प्रदान करने के पश्चात प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जलालपुर में सात साल बेदाग अपनी सेवा प्रदान की।

वहीं मौके पर नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विकास कुमार ने कहा कि सभी शिक्षकों से सहयोग की जरूरत है जैसे मैडम जी को आप लोगों ने सहयोग किया उसी प्रकार अपलोग सहयोग करेंगे। बीजेपी जिला अध्यक्ष उमेश तिवारी ने कहा कि निभा बहन एक महिला पदाधिकारी होकर शिक्षकों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य में गति लाने का कार्य किया। इनके द्वारा कभी किसी भी शिक्षक का अहित नहीं हुआ। शांत एवं मृदुल भाषी होने के कारण इनकी चर्चा जलालपुर में होती रहेगी।

 

वहीं मांझी के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विभा रानी एवं अपनी सगी बहन के विदाई में जलालपुर में कही की अब जिले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की कमी महशूस हो रही है। उन्होंने ने कहा कि अगर कुछ लोग है वो भी चंद दिनों के मेहमान हैं। मौके पर पुत्र डॉ अभिनव एवं पुत्रवधु डॉ अंकिता सेठी पति आदि के अलावा शिक्षक शैलेन्द्र सिंह, आयोजन कर्ता मनींद्र कुमार पांडेय,मनीष कुमार, अरविन्द कुमार दुबे, शिक्षक रामकुमर सिंह, डीडीओ प्रशांत पांडेय, बीजेपी जिला अध्यक्ष उमेश तिवारी, प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह,राजेश कुमार,अखिलेश्वर पांडेय, मनोज कुमार तिवारी, अमृतेश तिवारी,डॉ अखिलेंद्र कुमार सिंह आदि।

मंगला चरण आचार्य अखिलेश्वर शर्मा ने किया। वहीं संगीत महाविद्यालय मिश्रावलिया के छात्रा शिखा कुमारी, करिश्मा कुमारी, नंदनी कुमारी , प्राचार्य विनोद कुमार मिश्रा, विदाई गीत ,सरस्वती वंदना,अभिवादन का प्रस्तुति की किया गया।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार,  डॉ राजेश कुमार यादव,मनोज कुमार मिश्रा। अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार,संचालन रामकुमार सिंह,धन्यवाद ज्ञापन मनींद्र कुमार पांडेय ने किया।

यह भी पढ़े

शिशु मंदिर धनौरा में आर एस एस की बैठक सम्पन्न, दर्जनों नए कार्यकर्ता शामिल हुए

गोरेयाकोठी विधायक दस अत्‍याधुनिक प्रयोगशाला निर्माण का कल करेंगें शिलान्‍यास

शौच करने गया बालक की तालाब में डूबने से मौत

शौच करने गया बालक की तालाब में डूबने से मौत

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!