Headlines

अमनौर में ‘सौर मेला 2026’ का आयोजन, 3 किलोवाट तक सोलर प्लांट पर 78 हजार सब्सिडी

अमनौर में ‘सौर मेला 2026’ का आयोजन, 3 किलोवाट तक सोलर प्लांट पर 78 हजार सब्सिडी

सांसद ने अमनौर प्रखंड अंचल कार्यालय के भवन का किया शिलान्यास.

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

सारण जिलाा के अमनौर प्रखंड के अमनौर स्थित बड़ा पोखरा सह पर्यटक स्थल केंद्र में बुधवार को नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत ‘सौर मेला 2026’ का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम का उद्घाटन छपरा सांसद राजीव प्रताप रूडी, सारण डीएम वैभव श्रीवास्तव, सारण एसएसपी विनीत कुमार, अमनौर विधायक कृष्ण कुमार मंटू, छपरा विधायिका छोटी कुमारी और सोनपुर विधायक विनय सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सभी अतिथियों को पौधा एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

सांसद ने कहा: योजना का लाभ उठाएं
सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा, “लोगों तक सौर ऊर्जा पहुंचाने के लिए यह सोलर कैंप लगाया गया है। इसमें जिलाधिकारी के साथ सभी विधायक मौजूद रहे। आप सभी इस योजना का लाभ उठाएं।”

3 किलोवाट पर 78 हजार तक अनुदान
सारण डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि योजना के तहत 1 किलोवाट सोलर प्लांट पर 30,000 रुपये, 2 किलोवाट पर 60,000 रुपये और 3 किलोवाट पर 78,000 रुपये का अनुदान सरकार द्वारा दिया जाएगा।
बैंक लोन और मौके पर स्वीकृति की सुविधा
कार्यक्रम में बताया गया कि सोलर प्लांट लगाने के लिए बैंक लोन की भी सुविधा है। मेले में सभी बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद थे और यहीं पर लोन के लिए आवेदन एवं स्वीकृति की व्यवस्था भी की गई थी।

27 साल तक फ्री बिजली का दावा
अधिकारियों ने दावा किया कि यह योजना बिजली बिल को पूरी तरह शून्य कर देगी। सोलर प्लांट की लागत करीब तीन साल में बिजली बिल की बचत से वसूल हो जाएगी। इसके बाद 20 से 27 साल तक बिजली बिल पूरी तरह निशुल्क रहेगा। लोगों से इस महत्वाकांक्षी योजना का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया गया।
कार्यक्रम में एईई नीरज कुमार सिंह, मरहौरा जेई राजू कुमार सोनी, अमनौर, ईसुआपुर, पानापुर और मशरख समेत जिले के सभी प्रखंडों के जेई मौजूद रहे। भाजपा नेता राकेश सिंह. कामेश्वर ओझा अभिषेक कुशवाहा, राजकुमार, विजय शर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

 

सांसद रूढ़ी ने प्रखंड सह अंचल भवन का किया शिलान्‍यास

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):


अमनौर प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में अंचल कार्यालय के नए भवन का शिलान्यास बुधवार को छपरा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने विधिवत पूजा अर्चना एवं नारियल फोड़कर किया। लगभग 22 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह प्रशासनिक भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।

वर्तमान प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन काफी जर्जर हो चुका है। बरसात के समय प्रखंड मुख्यालय के सामने जलजमाव से आम लोगों और कर्मियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। नए भवन के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं मिलेंगी।

इस मौके पर सांसद राजीव प्रताप रूडी ने बिहार सरकार एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार जताया। उन्होंने कहा, “20 से 22 करोड़ रुपये की लागत से एक सुंदर एवं आधुनिक प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निर्माण कराया जाएगा। यह भवन अमनौर की पहचान बनेगा।

 

उम्मीद है कि एक वर्ष के भीतर इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।”उक्त अवसर पर विधायक मंटू सिंह, बिनय सिंह छोटी कुमारी वरीय भाजपा नेता राकेश सिंह कामेश्वर ओझा, अभिषेक कुमार समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्त्ता रहे मौजूद

यह भी पढ़े

प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में खादी ने प्रदर्शन के स्थापित किए नए आयाम

सिधवलिया की खबरें :  बिहार में हुए एसआईआर पर सुप्रीम फैसला स्वागत योग्य – भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता राहुल आनंद

मिड डे मील के चावल चोरी में सील गोदाम से 14 सौ पाकेट चावल जप्त

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन प्लान: जून तक 80 भ्रष्ट लोकसेवकों को दबोचेगा निगरानी ब्यूरो

सुपौल : स्मैक व नशीली दवाओं के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

भोजपुर में पुलिस पर हमला, भाई-बहन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!