Headlines

गडंक नदी में दूसरे दिन तीन बच्चियों की तलाश जारी

गडंक नदी में दूसरे दिन तीन बच्चियों की तलाश जारी

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया/गोपालगंज(बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाना के डुमरिया पंचायत के टोंडसपुर गांव के समीप गंडक नदी में नाव पलटने के बाद लापता हुई तीन बच्चियों की तलाश दूसरे दिन भी जारी रही, लेकिन देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।

शनिवार को एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन विभाग की टीम ने स्थानीय गोताखोरों के साथ मिलकर नदी के विभिन्न हिस्सों में सघन खोजबीन की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। घटना के बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई है तथा गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

बता दें कि शुक्रवार की सुबह तेज आंधी और बारिश के दौरान गंडक नदी में नाव पलटने से टोंडसपुर निवासी चंदन यादव उर्फ ठाकुर की सात वर्षीय पुत्री कृति कुमारी, मजीटर यादव की नौ वर्षीय पुत्री रिया कुमारी तथा आठ वर्षीय अन्या कुमारी नदी की तेज धारा में बह गई थीं। हादसे में नाव पर सवार तीन अन्य लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली थी।
शनिवार को सुबह से ही एसडीआरएफ की टीम ने मोटरबोट और आवश्यक उपकरणों के साथ खोज अभियान शुरू किया। टीम ने संभावित स्थानों पर घंटों तलाशी अभियान चलाया। स्थानीय गोताखोरों को भी नदी में उतारा गया, लेकिन तेज बहाव और गहरे पानी के कारण राहत एवं बचाव कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। जिला प्रशासन ने खोज अभियान को और तेज करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जब तक बच्चियों का पता नहीं चल जाता, तब तक तलाश अभियान जारी रहेगा।

इधर, दूसरे दिन भी बच्चियों के नहीं मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण भी नदी किनारे जुटे हुए हैं और प्रशासन से अभियान में तेजी लाने की मांग कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक तीनों बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

यह भी पढ़े

पटना से एकमात्र चयनित उज्ज्वल राज ने इसरो के युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया

हिन्दी पत्रकारिता से आजादी की लड़ाई को मिली थी मजबूती : कमल किशोर

 दो बाइक आपस में टक्कराई,  पिता-पुत्र घायल 

बड़हरिया का तासीर अली 200 ग्राम प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार, साथ में चार गिरफ्तार

मां मुंडेश्वरी भवानी के दरबार में पहुंचे घनश्याम पाठक, लिया आशीर्वाद

सीवान: गुठनी के सेलौर पंचायत के हल्का चौकीदार की हार्ट अटैक से मौत

जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने की जनसुनवाई, नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आवश्वासन

बेगूसराय: मोना झा हत्याकांड का शातिर बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने बुलेट और मोबाइल किया बरामद

Leave a Reply

error: Content is protected !!